ड्रेसिंग रूम में ‘कैप्टन कूल’ का क्यूट अंदाज़, वायरल हुआ एमएस धोनी का वीडियो
आईपीएल 2026 के आगाज से पहले एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के संन्यास को लेकर चर्चा फिर शुरू हो गई है। भारत के महान कप्तानों में शुमार धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से 6 साल पहले ही संन्यास ले लिया…

आईपीएल 2026 के आगाज से पहले एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के संन्यास को लेकर चर्चा फिर शुरू हो गई है। भारत के महान कप्तानों में शुमार धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से 6 साल पहले ही संन्यास ले लिया है लेकिन 44 की उम्र में भी वह आईपीएल में खेल रहे हैं।
पिछले कुछ सीजन से वह फैंस के लिए मैदान पर खेलते हुए नजर आ रहे हैं। पूर्व क्रिकेटर्स के मुताबिक धोनी का पीली जर्सी में ये आखिरी सीजन हो सकता है।
चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को चेपॉक में एक इवेंट का आयोजन किया, जिसमें टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर शामिल हुए। इस दौरान एमएस धोनी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सरफराज खान के बच्चे के साथ मस्ती करते हुए दिख रहे हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज एमएस धोनी इवेंट के दौरान अपने पुराने साथियों से मिलकर काफी खुश दिख रहे थे। धोनी का ड्रेसिंग रूम के अंदर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सरफराज खान के बेटे के साथ मस्ती करते हुए नजर आए।
धोनी सरफराज के बेटे को अपनी गोदी में लिए हुए थे और अपने दाएं हाथ में मौजूद टेनिस बॉल को बच्चे से निकालने के लिए कह रहे थे। बच्चे ने उनके हाथ से गेंद को निकाला और सामने फेंक दिया। धोनी बच्चे को ऊपर उठाने की कोशिश कर रहे थे, उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ऋतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स अपने आईपीएल 2026 अभियान की शुरुआत 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के साथ करेगा। उनका पहला घरेलू मैच 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ है। सीएसके लीग की सबसे लोकप्रिय फ्रेंचाइजी में से एक है, जिसने पांच बार खिताब जीता है।
https://twitter.com/CricCrazyJohns/status/2035761408743498001
चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को भारत के पूर्व हरफनमौला सुरेश रैना और आस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज मैथ्यू हेडन को टीम के पहले 'हाल आफ फेम' में शामिल किया। यह घोषणा एम ए चिदंबरम स्टेडियम पर टीम के प्रशंसकों के लिये विशेष कार्यक्रम ' रोअर 26' के दौरान की गई।
रैना 2008 से 2021 तक चेन्नई टीम का हिस्सा थे। वह चार बार आईपीएल में चेन्नई की विजेता टीम (2010, 2011, 2018 और 2021) के सदस्य रहे। प्रशंसकों के बीच 'चिन्ना थाला' के नाम से मशहूर रैना 2010 और 2014 में चैम्पियंस लीग जीतने वाली चेन्नई टीम में भी थे और 2014 में 'प्लेयर आफ द टूर्नामेंट' रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
