द इंडियन व्यू

ड्रेसिंग रूम की बातें लीक, कोच गौतम गंभीर ने कही ये बात

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का अंतिम मुकाबला कल से शुरू होगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर होगा। हालांकि, इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम में उथल-पुथल मचा है। साभार : गूगल कोच…

Ragwendra P Singh
January 2, 2025
2 min read
ड्रेसिंग रूम की बातें लीक, कोच गौतम गंभीर ने कही ये बात

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का अंतिम मुकाबला कल से शुरू होगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर होगा। हालांकि, इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम में उथल-पुथल मचा है।

साभार : गूगल

कोच गौतम गंभीर और कप्तान रोहित को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। रोहित शर्मा को लेकर यह बात निकलकर सामने आई है कि वह आखिरी टेस्ट से बाहर हो सकते हैं जबकि गौतम गंभीर ने उन खिलाड़ियों को डांट लगाई जो इस सीरीज में लापरवाही भरे शॉट खेलकर आउट हुए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक कोच गौतम गंभीर और खिलाड़ियों के बीच ड्रेसिंग रूम में हुई बातचीत भी लीक हो गई है। इस लीक बातचीत में गंभीर की तरफ से खिलाड़ियों को साफ संदेश दिया गया है कि परफॉर्मेंस ही टीम में आपकी जगह तय करेगा। अगर आप टीम की जरूरतों को पूरा नहीं करते हैं तो फिर आपकी जगह नहीं बनती है।

सिडनी टेस्ट से पहले कोच गंभीर प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आए। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, भारतीय क्रिकेट तब तक सुरक्षित हाथों में है जब तक ड्रेसिंग रूम में ईमानदार लोग हैं।

आपको ड्रेसिंग रूम में सिर्फ एक ही जीत रख सकती है वह है आपका प्रदर्शन। ये मैं ईमानदारी से कह रहा हूं सभी के लिए ईमानदारी जरूरी है। उन्होंने कहा, यहां सिर्फ एक प्रवृत्ति और एक ही चर्चा है कि टीम आपके लिए सबसे पहले है। यही सबके लिए मायने भी रखता है।

आपको वैसा ही खेलना होगा जैसा की टीम को आपसे जरूरत है। आप टीम गेम अपना स्वाभाविक खेल खेल सकते हैं, लेकिन अगर टीम को आपकी जरूरत है तो आपको एक निश्चित तरीके से खेलने की जरूरत है।' बता दं कि गौतम गंभीर ने ये बात उन खिलाड़ियों के लिए कही जो बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में लापरवाह तरीके से आउट हुए हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।