डॉ. मोहन भागवत ने बेंगलुरु में गली अंजनेय स्वामी के दर्शन किये
बेंगलुरू : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने शुक्रवार को बेंगलुरु-मैसूर मार्ग स्थित ऐतिहासिक श्री गली अंजनेय स्वामी मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने भगवान की विशेष पूजा-अर्चना कर देश व समाज के…

बेंगलुरू : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने शुक्रवार को बेंगलुरु-मैसूर मार्ग स्थित ऐतिहासिक श्री गली अंजनेय स्वामी मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने भगवान की विशेष पूजा-अर्चना कर देश व समाज के कल्याण की कामना की। इस अवसर पर अखिल भारतीय व्यवस्था प्रमुख मंगेश बेंधे एवं जिला प्रचारक भरत कुमार भी मौजूद थे।आरएसएस ने हाल ही में 2 अक्टूबर को विजयादशमी के दिन अपना शताब्दी वर्ष मनाया। शताब्दी समारोह के तहत संघ ने देशभर में कई गतिविधियों का आयोजन किया है, जिनमें विजयादशमी उत्सव, युवा सम्मेलन, घर-घर जाकर संपर्क, हिंदू सम्मेलन, सामाजिक सद्भावना सम्मेलन और प्रमुख नागरिकों के लिए सेमिनार शामिल हैं।इसी संदर्भ में संघ के शताब्दी कार्यक्रमों के अंतर्गत 8 और 9 नवंबर को बेंगलुरु में व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया है। डॉ. मोहन भागवत इस कार्यक्रम में व्याख्यान देंगे। इसी संदर्भ में वे बेंगलुरु पहुँचे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
