द इंडियन व्यू

डॉ. मनसुख मांडविया करेंगे ब्रिक्स पारंपरिक एवं स्वदेशी प्रदर्शन खेलों का शुभारंभ

अहमदाबाद। भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के अंतर्गत केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से गुजरात सरकार के सहयोग से 12 अक्टूबर को अहमदाबाद के वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ब्रिक्स पारंपरिक एवं स्वदेशी…

Ragwendra P Singh
October 10, 2026
3 min read
डॉ. मनसुख मांडविया करेंगे ब्रिक्स पारंपरिक एवं स्वदेशी प्रदर्शन खेलों का शुभारंभ

अहमदाबाद। भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के अंतर्गत केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से गुजरात सरकार के सहयोग से 12 अक्टूबर को अहमदाबाद के वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ब्रिक्स पारंपरिक एवं स्वदेशी प्रदर्शन खेल 2026 का आयोजन किया जाएगा। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया इस आयोजन का उद्घाटन करेंगे।

अहमदाबाद के वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 12 अक्टूबर से शुरुआत

इस अवसर पर गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी, केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे और गुजरात के खेल राज्य मंत्री डॉ. जयराम गामित विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

पारंपरिक खेलों के जरिए सांस्कृतिक आदान प्रदान, भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत होंगे खेल

इस आयोजन में ब्रिक्स सदस्य और भागीदार देशों के प्रतिनिधिमंडल हिस्सा लेंगे। इस दौरान विभिन्न देश अपनी पारंपरिक एवं स्वदेशी खेल विधाओं का प्रदर्शन करेंगे और इनके माध्यम से अपनी सांस्कृतिक विरासत को साझा करेंगे।

साभार : गूगल

इन खेलों को गैर प्रतिस्पर्धी मंच के रूप में आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य पारंपरिक खेल पद्धतियों का प्रदर्शन और दस्तावेजीकरण करना, देशों के बीच सांस्कृतिक आदान प्रदान को बढ़ावा देना तथा खेलों के माध्यम से आपसी सहयोग को मजबूत करना है।

भारत समेत 11 देशों के पारंपरिक खेलों का होगा प्रदर्शन

इन खेलों के प्रदर्शन से प्रतिभागी देशों को अपनी पारंपरिक खेल विधाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने और अन्य देशों की खेल एवं सांस्कृतिक परंपराओं को समझने का अवसर मिलेगा।

द्विपक्षीय बैठकों से खेल सहयोग को मिलेगा बढ़ावा

आयोजन के दौरान विभिन्न भाग लेने वाले देशों के प्रतिनिधिमंडलों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों का उद्देश्य ब्रिक्स के ढांचे के भीतर खेलों में सहयोग की संभावनाओं तलाशना और पारंपरिक एवं स्वदेशी खेलों के संरक्षण तथा संवर्धन के लिए आपसी साझेदारी को प्रोत्साहित करना है।

इस आयोजन के माध्यम से पारंपरिक खेलों को पहचान दिलाने, सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने और खेलों के जरिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग को आगे बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।

आयोजन में भारत सहित विभिन्न ब्रिक्स सदस्य और भागीदार देशों के पारंपरिक खेलों को प्रदर्शित किया जाएगा। इनमें शामिल हैं :

भारत: मल्लखंभ, योगासन और कलरिपयट्टू।

ब्राजील: जराबताना (स्वदेशी ब्लोपाइप), कोरिडा डी टोरास (लॉग रेस), ब्राजीलियन पैरा जिउ जित्सु और कैपोइरा।

चीन: वुशु, लायन डांस और हेल्थ किगोंग।

रूस: गोरोदकी और साम्बो।

दक्षिण अफ्रीका: कगाती और इइंटोंगा।

ईरान: जूरखानेह, हफ्त संग और घानिएह।

कजाखस्तान: असिक अतु, तोगुजकुमालक और कजाक कुरेसी।

इथियोपिया: इथियोपियन कुश्ती (तेगेल), इथियोपियन गेना (फील्ड हॉकी) और सेलुस गेबेता।

बोलीविया: लुचा डी चोलितास, टिंकू, रेयुएला, ट्रोम्पो, कैचिनास और कैरेरा डी साकोस।

बेलारूस: गोरोदकी।

संयुक्त अरब अमीरात: अल तब्बाह।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।