डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने दी उन्हें श्रद्धांजलि
भुवनेश्वर : पूर्व राष्ट्रपति और 'मिसाइल मैन' के नाम से प्रसिद्ध डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने उन्हें श्रद्धाजलि अर्पित की है। केन्द्रीय मंत्री ने रविवार को सोशल…

भुवनेश्वर : पूर्व राष्ट्रपति और 'मिसाइल मैन' के नाम से प्रसिद्ध डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने उन्हें श्रद्धाजलि अर्पित की है।
केन्द्रीय मंत्री ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ''पूर्व राष्ट्रपति, 'मिसाइल मैन' के नाम से विख्यात महान वैज्ञानिक 'भारत रत्न' डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि। डॉ. कलाम का संपूर्ण जीवन देशभक्ति, विनम्रता और वैज्ञानिक सोच का आदर्श उदाहरण रहा। उन्होंने अपने अथक परिश्रम से भारत को रक्षा, अंतरिक्ष और शिक्षा के क्षेत्र में नई दिशा दी। युवाओं के सपनों को संबल देने वाले ‘पीपल्स प्रेसिडेंट’ कलाम जी ने अपने विचारों, कर्म और आचरण से यह सिद्ध किया कि साधारण पृष्ठभूमि से भी असाधारण ऊंचाइयां प्राप्त की जा सकती हैं। उनकी सादगी, ईमानदारी और देशभक्ति आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा देती रहेगी।''
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
