द इंडियन व्यू

डेविस कप में जबर्दस्त रोमांच : स्पेन, चेक गणराज्य ने पिछड़ने के बाद पलटी बाज़ी

स्पेन ने डेविस कप में डेनमार्क के खिलाफ बेहतरीन वापसी करते हुए 0-2 से पीछे होने के बाद 3-2 से जीती और अंतिम आठ में जगह बना ली। @DavisCup वहीं, ऑस्ट्रेलिया भी ऐसी ही वापसी की कोशिश में था, लेकिन बेल्जियम के खिलाफ…

Ragwendra P Singh
September 15, 2025
2 min read
डेविस कप में जबर्दस्त रोमांच : स्पेन, चेक गणराज्य ने पिछड़ने के बाद पलटी बाज़ी

स्पेन ने डेविस कप में डेनमार्क के खिलाफ बेहतरीन वापसी करते हुए 0-2 से पीछे होने के बाद 3-2 से जीती और अंतिम आठ में जगह बना ली।

@DavisCup

वहीं, ऑस्ट्रेलिया भी ऐसी ही वापसी की कोशिश में था, लेकिन बेल्जियम के खिलाफ निर्णायक मैच हार गया। फ्लोरिडा में हुए एक अन्य मुकाबले में चेक गणराज्य ने अमेरिका को हराकर जीत दर्ज की। एक मैच से पिछड़ने के बावजूद चेक टीम ने जोरदार वापसी करते हुए 3-2 से मुकाबला जीता।

स्पेन टीम बिना दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज़ के उतरी थी और शुरुआती दोनों एकल मैच हार गई थी। युगल मैच में भी जौम मुनार और पेड्रो मार्टिनेज एक सेट से पीछे थे, लेकिन उन्होंने अगस्टा होल्मग्रेन और जोहान्स इंगिल्डसन को 1-6, 6-3, 6-2 से हराकर वापसी की शुरुआत की।

मार्टिनेज ने पहले उलट एकल में होल्गर रूण को 6-1, 4-6, 7-6 (3) से हराया, जबकि अंतिम एकल में पाब्लो कारेनो बुस्टा ने एल्मर मोलर को 6-2, 6-3 से मात देकर स्पेन को डेविस कप इतिहास में पहली बार 0-2 से पिछड़ने के बाद जीत दिलाई।

ऑस्ट्रेलिया भी शुरुआत में 0-2 से पीछे था, लेकिन एलेक्स डी मिनाउर ने जिजोउ बर्ग्स को 6-2, 7-5 से हराया और रिंकी हिजिकाटा व जॉर्डन थॉम्पसन ने सैंडर गिले और जोरान व्लिगेन को 6-7 (7), 6-3, 6-4 से हराकर स्कोर बराबर कर दिया।

निर्णायक मैच में बेल्जियम के राफेल कोलिग्नन ने अलेक्जेंडर वुकिक को 6-7 (5), 6-2, 6-3 से हराकर अपनी टीम को जीत दिलाई।

डेलरे बीच में खेले गए मुकाबले में अमेरिका और चेक गणराज्य दूसरे दिन 1-1 की बराबरी पर थे। अमेरिका की ओर से राजीव राम और ऑस्टिन क्राजिसेक ने युगल मुकाबले में टॉमस मचाक और जैकब मेन्सिक को 7-6 (6), 5-7, 6-4 से हराया।

जिरी लेहेक्का ने टॉप-5 में शामिल टेलर फ्रिट्ज़ को 6-4, 3-6, 6-4 से हराकर स्कोर बराबर किया। निर्णायक मैच में मेन्सिक ने फ्रांसेस तियाफो को 6-1, 6-4 से मात देकर चेक गणराज्य को जीत दिलाई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।