द इंडियन व्यू

डेरा सच्चा साैदा प्रमुख राम रहीम 40 दिनों की पैराेल पर जेल से बाहर आया

रोहतक : साध्वी यौन शोषण मामले मामले में सुनारिया जेल में सजा काट रहे डेरा प्रमुख राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिली है। मंगलवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच राम रहीम जिला कारागार से बाहर निकला। मंगलवार सुबह करीब 7 बजे डेरा…

Ragwendra P Singh
August 5, 2025
1 min read
डेरा सच्चा साैदा प्रमुख राम रहीम 40 दिनों की पैराेल पर जेल से बाहर आया

रोहतक : साध्वी यौन शोषण मामले मामले में सुनारिया जेल में सजा काट रहे डेरा प्रमुख राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिली है। मंगलवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच राम रहीम जिला कारागार से बाहर निकला।

मंगलवार सुबह करीब 7 बजे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम जिला कारागार सुनारिया से 40 दिन की पेरोल पर बाहर निकला। इस दौरान जेल परिसर में सुरक्षा के अतिरिक्त प्रबंध रहे।

इसी साल 9 अप्रैल को राम रहीम 21 दिनों की पेरोल पर बाहर आया था और वह 14वीं बार जेल से बाहर आ चुका है। जेल अधीक्षक सत्यवान का कहना है कि जेल नियमों के तहत राम रहीम को पैरोल दी गई।

राम रहीम साध्वियों से रेप और हत्या के केस में 20 साल जेल की सजा काट रहा है। इस बार डेरा प्रमुख अपना जन्मदिन बनाने के लिए बाहर आया है। राम रहीम का 15 अगस्त को 58वां जन्मदिन है। पैराेल नियमाें के अनुसार उसे सिरसा डेरे में भीड़ जमा करने की इजाजत नहीं है। फिर भी वह वर्चुअली अपने अनुयाइयों को संबोधित कर सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।