द इंडियन व्यू

डेम्पो एससी की पहली जीत, शिलॉन्ग लाजोंग को 3-0 से दी शिकस्त

गोवा : डेम्पो स्पोर्ट्स क्लब ने स्टार सीमेंट इंडियन फुटबॉल लीग (आईएफएल) 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए शिलॉन्ग लाजोंग एफसी को 3-0 से हराकर सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की। पीजेएन स्टेडियम, गोवा में खेले गए इस…

Ragwendra P Singh
April 7, 2026
2 min read
डेम्पो एससी की पहली जीत, शिलॉन्ग लाजोंग को 3-0 से दी शिकस्त

गोवा : डेम्पो स्पोर्ट्स क्लब ने स्टार सीमेंट इंडियन फुटबॉल लीग (आईएफएल) 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए शिलॉन्ग लाजोंग एफसी को 3-0 से हराकर सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की। पीजेएन स्टेडियम, गोवा में खेले गए इस मुकाबले में मार्कस जोसेफ, कपिल होबले और रिचमंड क्वासी ओवुसु के गोल निर्णायक साबित हुए।

इस जीत के साथ डेम्पो एससी के छह अंक हो गए, जबकि बिरेन्द्र थापा की टीम 11 अंकों के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई है। डेम्पो ने मुकाबले की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की और जल्द ही बढ़त हासिल कर ली। छठे मिनट में मार्कस जोसेफ ने बॉक्स के किनारे पर मिली गेंद को शानदार तरीके से नियंत्रित किया और बाएं पैर से जोरदार शॉट लगाकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।

डेम्पो एससी – 3 (मार्कस जोसेफ 6’, कपिल होबले 24’, रिचमंड क्वासी ओवुसु 55’ (पेनल्टी) शिलॉन्ग लाजोंग एफसी – 0

24वें मिनट में डेम्पो ने अपनी बढ़त दोगुनी कर ली। सायेश बागकर के क्रॉस पर गोलकीपर सिवेल रिम्बाई की हल्की चूक का फायदा उठाते हुए गेंद कपिल होबले से टकराकर गोल में चली गई, जिससे स्कोर 2-0 हो गया। पहले हाफ के अंत तक शिलॉन्ग ने वापसी की कोशिश की।

फ्रांगकी बुआम का हेडर गोल के करीब पहुंचा, लेकिन गोलकीपर आशीष सिबी ने शानदार बचाव करते हुए गेंद को बार के ऊपर भेज दिया। दूसरे हाफ में भी डेम्पो ने अपना दबदबा बनाए रखा। 53वें मिनट में सायेश बागकर को बॉक्स के अंदर गिराए जाने पर टीम को पेनल्टी मिली। रिचमंड क्वासी ओवुसु ने 55वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदलते हुए टीम की बढ़त 3-0 कर दी।

इसके बाद शिलॉन्ग लाजोंग ने गोल करने की कोशिश की और कुछ मौके भी बनाए, लेकिन अंतिम तीसरे हिस्से में उनकी फिनिशिंग कमजोर रही। मुकाबले के अंतिम चरण में डेम्पो के पास बढ़त और बढ़ाने के मौके आए।

सब्स्टीट्यूट क्रिस्टियन डेमियन पेरेज़ और सेबास्टियन गुटिएरेज़ दोनों गोल के करीब पहुंचे, लेकिन स्कोरलाइन में कोई बदलाव नहीं हुआ। अंततः डेम्पो एससी ने  3-0 से जीत दर्ज करते हुए सीजन में अपना खाता खोला और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संकेत दिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।