डेनमार्क ओपन: सिंधु और लक्ष्य सेन पहले दौर में बाहर, श्रीकांत-तन्वी दूसरे दौर में पहुंचे
डेनमार्क ओपन के पहले दौर में भारत की पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन हारकर बाहर हो गए जबकि किदांबी श्रीकांत और तन्वी शर्मा ने अपने-अपने एकल मुकाबलों में कड़े संघर्ष के बाद जीत दर्ज करके दूसरे दौर में जगह बनाई। एसजेएफ बैंक…

डेनमार्क ओपन के पहले दौर में भारत की पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन हारकर बाहर हो गए जबकि किदांबी श्रीकांत और तन्वी शर्मा ने अपने-अपने एकल मुकाबलों में कड़े संघर्ष के बाद जीत दर्ज करके दूसरे दौर में जगह बनाई।
एसजेएफ बैंक एरेना में खेले गए महिला एकल के पहले दौर के मुकाबले में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और पूर्व विश्व चैंपियन सिंधु को जर्मनी की उनसे कम रैंकिंग वाली यवोन ली के खिलाफ एक घंटे पांच मिनट तक चले मुकाबले में 21-13, 23-25, 19-21 से हार मिली।
लक्ष्य को पुरुष एकल के पहले दौर में चीनी ताइपे के तीसरी वरीयता प्राप्त चोउ टिएन चेन ने एक घंटे तीन मिनट तक चले मुकाबले में 21-18, 13-21, 21-15 से हराया। एक अन्य पुरुष एकल मुकाबले में श्रीकांत ने फ्रांस के अरनॉड मर्कल को 46 मिनट में 22-20, 21-19 से हराया। अब उनका सामना इस 9,50,000 अमेरिकी डॉलर इनामी सुपर 750 टूर्नामेंट के प्रीक्वार्टर फाइनल में फ्रांस के सातवीं वरीयता प्राप्त एलेक्स लेनिएर से होगा। श्रीकांत ने 2017 में यहां खिताब जीता था।

महिला एकल में तन्वी को भी जापान की नात्सुकी निदाइरा के खिलाफ जीतने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। उन्होंने एक घंटे 12 मिनट तक चले मुकाबले में 21-17, 16-21, 21-19 से जीत हासिल की। अगले दौर में उनका सामना जर्मनी की यवोन ली से होगा।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
