द इंडियन व्यू

डेनमार्क ओपन में सिंधु-लक्ष्य की राह मुश्किल, पहले दौर में कड़ी परीक्षा

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और पुरुष वर्ग में शीर्ष भारतीय खिलाड़ी लक्ष्य सेन को मंगलवार से यहां शुरू हो रहे 950,000 अमेरिकी डॉलर इनामी डेनमार्क ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले दौर में ही कड़ी चुनौती…

Ragwendra P Singh
October 12, 2026
2 min read
डेनमार्क ओपन में सिंधु-लक्ष्य की राह मुश्किल, पहले दौर में कड़ी परीक्षा

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और पुरुष वर्ग में शीर्ष भारतीय खिलाड़ी लक्ष्य सेन को मंगलवार से यहां शुरू हो रहे 950,000 अमेरिकी डॉलर इनामी डेनमार्क ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले दौर में ही कड़ी चुनौती का सामना करना होगा।

सिंधु का सामना पहले दौर में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी और मौजूदा विजेता एन से यंग से होगा। लक्ष्य को भी पुरुष वर्ग के पहले दौर में तीसरी वरीयता प्राप्त चोउ टिएन चेन की चुनौती से पार पाना होगा। पूर्व विश्व विजेता सिंधु का पिछले कुछ समय में प्रदर्शन उतार चढ़ाव वाला रहा है। इस खिलाड़ी को इस बात की चिंता होगी कि उन्हें एन से यंग खिलाफ अपने पिछले सभी 10 मुकाबलों में हार मिली।

लक्ष्य का भी पिछले दो वर्षों में प्रदर्शन काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा है। वह हाल में पीठ की चोट से भी परेशान रहे हैं। उन्हें अगर चोउ के खिलाफ जीत हासिल करनी है तो अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। पुरुष वर्ग में भाग लेने वाले एक अन्य भारतीय खिलाड़ी आयुष शेट्टी अपने शानदार प्रदर्शन को कायम रखने की कोशिश करेंगे। पहले दौर में उनका सामना इंडोनेशिया के अलवी फरहान से होगा, जिन्होंने विश्व चैंपियनशिप के प्री-क्वार्टर फाइनल में उन्हें हराया था।

साभार : गूगल

किदाम्बी श्रीकांत फ्रांस के अर्नाउड मर्कल के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। भारत से महिला एकल में तन्वी शर्मा, अश्मिताा चालिहा, देविका सिहाग और उन्नति हुड्डा भी चुनौती पेश करेंगी। तन्वी का पहला मुकाबला जापान की नात्सुकी निदैरा से जबकि अश्मिता का बुल्गारिया की कालोयाना नलबंतोवा से होगा। देविका थाईलैंड की आठवीं वरीयता प्राप्त पोर्नपावी चोचुवोंग के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी, जबकि उन्नति का सामना चीन की हान कियान शी से होगा।

पुरुष युगल में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी एशियाई खेलों से पहले दौर में मिली हार से उबरने की कोशिश करेंगे। भारत की यह पांचवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी अपना पहला मैच चीन की हे जी टिंग और रेन जियांग यू के खिलाफ खेलेगी। महिला युगल में त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगी। उनका पहला मुकाबला चीनी ताइपे के यान फी चेन और ह्सिएह पेई शान से होगा।

महिला युगल में ही रुतापर्णा पांडा और श्वेतापर्णा पांडा का मुकाबला चीन की बाओ ली जिंग और काओ ज़ी हान की छठी वरीयता प्राप्त जोड़ी से होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।