डी गुकेश पहली बाजी हारे, अब अमेरिका के फाबियानो करुआना के खिलाफ मैच पर निगाह
विश्व चैंपियन डी गुकेश पहली बाजी हारने के बाद सोमवार को फ्री स्टाइल ग्रैंडस्लैम शतरंज टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में अमेरिका के फाबियानो करुआना के खिलाफ लौटने के इरादे से उतरेंगे। रविवार को ‘सामान्य टाइम कंट्रोल’ के…

विश्व चैंपियन डी गुकेश पहली बाजी हारने के बाद सोमवार को फ्री स्टाइल ग्रैंडस्लैम शतरंज टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में अमेरिका के फाबियानो करुआना के खिलाफ लौटने के इरादे से उतरेंगे। रविवार को ‘सामान्य टाइम कंट्रोल’ के अंतर्गत गुकेश क्वार्टर फाइनल की पहली बाजी में करुआना से हारे थे।

भारतीय खिलाड़ी अब काले मोहरों से खेलते हुए दबाव में होगा और मुकाबले को बराबर कराने के लिए उन्हें करुआना को हर हाल में हराना होगा। फ्रीस्टाइल शतरंज में प्यादे अपनी जगह पर कायम रहते हैं जबकि बाकी मोहरों की स्थिति को 960 तरीके से बदला जा सकता है।
महान खिलाड़ी बॉबी फिशर फ्रीस्टाइल शतरंज की वकालत करने वाले पहले व्यक्ति थे और नए प्रारूप को मिले समर्थन को देखते हुए यह खेल का भविष्य हो सकता है। पहली बाजी में गुकेश ने अधिकांश समय दबदबा बनाए रखा था लेकिन इसके बाद उन्होंने करुआना को वापसी करने का मौका दे दिया।
मैग्नस कार्लसन ने भी उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव के खिलाफ आसान जीत दर्ज की जबकि फ्रांस के अलिरेजा फिरोजा को जर्मनी के विन्सेंट केमर के खिलाफ हार मिली।
क्वार्टर फाइनल की अन्य बाजियों में उज्बेकिस्तान के जेवोखिर सिंदारोव ने अमेरिका के हिकारू नाकामूरा के साथ ड्रॉ खेला जबकि नौवें स्थान के मुकाबले में अमेरिका के लेवोन अरोनियन ने स्लोवेनिया के व्लादिमीर फेदोसीव को हराया।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
