डीआरआई ने त्रिपुरा में 7 करोड़ रुपये मूल्य की मेथमफेटामाइन गोलियां जब्त कीं, दो लोग गिरफ्तार
नई दिल्ली : पूर्वोत्तर क्षेत्र (एनईआर) में प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी पर अंकुश लगाने के अपने अथक प्रयास में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने त्रिपुरा में मेथमफेटामाइन गोलियों की एक बड़ी खेप की तस्करी को विफल कर दिया।…

नई दिल्ली : पूर्वोत्तर क्षेत्र (एनईआर) में प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी पर अंकुश लगाने के अपने अथक प्रयास में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने त्रिपुरा में मेथमफेटामाइन गोलियों की एक बड़ी खेप की तस्करी को विफल कर दिया। डीआरआई ने त्रिपुरा में 7 करोड़ रुपये मूल्य की 7 किलोग्राम मेथमफेटामाइन गोलियां जब्त करके दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
वित्त मंत्रालय ने सोमवार को जारी एक बयान में बताया कि अगरतला क्षेत्रीय इकाई के डीआरआई अधिकारियों ने 28 बटालियन असम राइफल्स की सहायता से 31 मई की देर रात को एक मारुति वैगन-आर कार को रोका, जिसमें भारी मात्रा में मेथामफेटामाइन की गोलियां होने का संदेह था। अधिकारियों ने कार को तेलियामुरा के बाहरी इलाके में रोका, जब वह उत्तरी त्रिपुरा के धर्मनगर इलाके से आ रही थी और अगरतला, पश्चिमी त्रिपुरा की ओर जा रही थी।
इस वाहन की तलाशी लेने पर बोनट के नीचे काउल-कवर के नीचे छिपाए गए ईंट के आकार के सात पैकेट बरामद किए गए। इस पैकेट में 7 किलोग्राम वजनी मेथामफेटामाइन की गोलियां थीं, जिनकी कीमत अंतरराष्ट्रीय ग्रे ड्रग मार्केट में 7 करोड़ रुपये है। प्रतिबंधित दवा के परिवहन में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि गोलियां और वाहन को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 के तहत जब्त कर लिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
