डिब्रूगढ़ केंद्रीय कारागार में बंद अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस लेगी हिरासत में
डिब्रूगढ़ (असम) : डिब्रूगढ़ केंद्रीय कारागार में बंद अमृतपाल सिंह को आज पंजाब पुलिस अपनी हिरासत में लेगी। वह ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख हैं और कड़ी सुरक्षा के बीच यहां रखा गया है। जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय…

डिब्रूगढ़ (असम) : डिब्रूगढ़ केंद्रीय कारागार में बंद अमृतपाल सिंह को आज पंजाब पुलिस अपनी हिरासत में लेगी। वह ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख हैं और कड़ी सुरक्षा के बीच यहां रखा गया है।
जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत हिरासत समाप्त होने के बाद ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह कोपंजाब के अजनाला थाना पर हुए हमले के मामले में पुनः गिरफ्तार किया जाएगा। इस मामले में उनकी भूमिका को लेकर पंजाब पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।
उल्लेखनीय है कि, खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह पिछले तीन वर्षों से डिब्रूगढ़ केंद्रीय जेल में बंद और उन्हें सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए पंजाब पुलिस के सुपुर्द किया जाएगा। पंजाब पुलिस की एक टीम फरवरी 2023 के अजनाला थाना हमला मामले में गिरफ्तार करने के लिए 19 अप्रैल से डिब्रूगढ़ में डेरा डाले हुए है। अमृतपाल को अजनाला थाना हमला मामले में घटना के लगभग दो महीने बाद 23 अप्रैल, 2023 को पहली बार पंजाब के मोगा जिले से हिरासत में लिया गया था।
बता दें कि, पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने पिछले सप्ताह राज्य सरकार के उस अनुरोध को स्वीकार कर लिया, जिसमें अमृतपाल को रासुका हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद अजनाला मामले में औपचारिक रूप से गिरफ्तार करने और उसके बाद उन्हें डिब्रूगढ़ जेल में ही रखने की बात कही गई थी। अदालत ने पुलिस और न्यायिक हिरासत सहित सुनवाई से संबंधित सभी कार्यवाही वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संचालित करने की अनुमति दी, जिससे अमृतपाल को अमृतसर लाए बिना अपना बचाव करने में मदद मिलेगी।--------------------
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
