द इंडियन व्यू

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा का तंज, 'विपक्ष का लोकतंत्र में नहीं है विश्‍वास'

पटना : इंडिया गठबंधन द्वारा एसआईआर का विरोध करने पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि विपक्ष का लोकतंत्र में विश्‍वास नहीं है। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मीडिया से…

Ragwendra P Singh
August 26, 2025
2 min read
डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा का तंज, 'विपक्ष का लोकतंत्र में नहीं है विश्‍वास'

पटना : इंडिया गठबंधन द्वारा एसआईआर का विरोध करने पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि विपक्ष का लोकतंत्र में विश्‍वास नहीं है।

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि ये पूरी तरह से संविधान विरोधी मानसिकता के लोग हैं। इनका लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। ये गलत सूचना फैलाने और भाई-भतीजावाद और पारिवारिक प्रभुत्व को मजबूत करने के लिए अशांति फैला रहे हैं। ऐसी मानसिकता के लोग जनता का विश्वास खो देते हैं।

भ्रष्‍टाचारियों की जमात, जो जनता की कमाई को लूट लिए हैं, वह डर गए हैं। संविधान संशोधन बिल के बाद इंडिया गठबंधन का भविष्‍य समाप्‍त हो जाएगा।

उन्‍होंने राजद नेता तेजस्वी यादव को सीएम फेस बनाने के मामले में राहुल गांधी के टालमटोल करने पर कांग्रेस का घेराव किया। उन्‍होंने कहा कि यह परिवारवादी लोग अपनी अवसरवादिता की राजनीति और अपने स्वार्थ को साधने में लगे हैं। जनता मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को चुनती है। बिहार की धरती सेवक को चुनती है, मेवा खाने वालों को नहीं।

वहीं, मुजफ्फरपुर में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 138 अनुकंपा नियुक्ति पत्र वितरित किए और 20 सूत्री बैठक में कृषि विभाग की जमीन को रजिस्ट्री करने और करवाने वाले पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया।

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि नियुक्ति पत्र वितरित कर दिए गए हैं, जिनमें अनुकंपा नियुक्ति पत्र भी शामिल हैं। एक बैठक हुई, जिसमें हमने कृषि विभाग के भूमि विवादों की समीक्षा की और संबंधित माफिया के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की। अधिकारियों को गहन जांच के लिए समितियां बनाने के निर्देश दिए गए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।