टैटू की सुरक्षा पर नजर: कर्नाटक ने एक्सपर्ट पैनल बनाया, पूरे देश में एक जैसे नियम लागू करने की उठाई मांग
बेंगलुरू ( विवेक ओझा ) : कर्नाटक ने टैटू स्टूडियो और उनमें इस्तेमाल होने वाली स्याही (इंक) को नियंत्रित करने के लिए कदम उठाए हैं. बाजार से लिए गए सैंपल की लैब टेस्टिंग में 22 तरह की धातुएं, बचे हुए सॉल्वेंट्स और…

बेंगलुरू ( विवेक ओझा ) : कर्नाटक ने टैटू स्टूडियो और उनमें इस्तेमाल होने वाली स्याही (इंक) को नियंत्रित करने के लिए कदम उठाए हैं. बाजार से लिए गए सैंपल की लैब टेस्टिंग में 22 तरह की धातुएं, बचे हुए सॉल्वेंट्स और माइक्रोबियल कंटैमिनेशन (सूक्ष्मजीवों का संक्रमण) मिलने के बाद यह फैसला लिया गया है.
बाजार से लिए गए सैंपल की लैब टेस्टिंग में 22 तरह की धातुएं, बचे हुए सॉल्वेंट्स और माइक्रोबियल कंटैमिनेशन (सूक्ष्मजीवों का संक्रमण) मिलने के बाद यह फैसला लिया गया है।
कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग ने एक एक्सपर्ट कमेटी बनाई है. उन्होंने उपलब्ध अध्ययन की जांच की है और केंद्र सरकार को एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपी है. विभाग ने टैटू इंक, स्टूडियो की साफ-सफाई, आर्टिस्ट की ट्रेनिंग और सुरक्षित टैटू बनाने के तरीकों को शामिल करते हुए पूरे देश में एक जैसे नियम लागू करने की मांग की है. इसको लेकर राज्य सरकार दिशानिर्देश भी तैयार कर रही है और कानून बनाने की जरूरत पर भी विचार कर रही है।
कर्नाटक फूड सेफ्टी और ड्रग प्रशासन के कमिश्नर श्रीनिवास के. (IAS) ने कहा कि टैटू इंक में मौजूद केमिकल से सेहत से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं, खासकर तब जब असुरक्षित उत्पाद या तरीकों का इस्तेमाल किया जाए।
" टैटू में इस्तेमाल होने वाले केमिकल कई तरह की बीमारियों का कारण बन सकते हैं. हमने एक कमेटी बनाई है और केंद्र सरकार को पत्र लिखा है. हमने उपलब्ध अध्ययन का विश्लेषण किया है और एक रिपोर्ट सौंपी है. इस रिपोर्ट के आधार पर, टैटू बनाने के लिए नियम बनाने की जरूरत है."- श्रीनिवास के. IAS, कमिश्नर, कर्नाटक फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन
विभाग की जांच में अलग-अलग निर्माताओं की टैटू इंक के आठ रंगों के अनौपचारिक सैंपल शामिल थे. अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सेलेनियम, क्रोमियम, प्लेटिनम और आर्सेनिक समेत 22 धातुएं और बचे हुए सॉल्वैंट्स (विलायक) मिले हैं.
विभाग ने टैटू इंक की स्टेरिलिटी (कीटाणु-मुक्त होने) के लिए तय मानकों के न होने पर भी चिंता जताई. मौजूदा तरीकों से रंगीन इंक की जांच करना मुश्किल हो सकता है, जबकि एक ही कंटेनर से कई ग्राहकों के लिए इंक निकालने से संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
