टेम्पो ट्रैवलर से टकराया ट्रेलर, कोलकाता के एक ही परिवार की 3 महिलाओं की मौत
जयपुर : राजस्थान के चूरू जिले के सुजानगढ़ थाना क्षेत्र स्थित बोबासर पुलिया पर सोमवार को भीषण सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई जबकि 13 श्रद्धालु घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ, जब सालासर बालाजी के दर्शन कर पुष्कर…

जयपुर : राजस्थान के चूरू जिले के सुजानगढ़ थाना क्षेत्र स्थित बोबासर पुलिया पर सोमवार को भीषण सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई जबकि 13 श्रद्धालु घायल हो गए।
यह हादसा उस समय हुआ, जब सालासर बालाजी के दर्शन कर पुष्कर जा रही श्रद्धालुओं से भरी टेम्पो ट्रैवलर की सामने से आ रहे ट्रेलर से आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। मृतक और घायल सभी पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं।
डीवाईएसपी दरजाराम के अनुसार कोलकाता निवासी एक ही परिवार के 17 सदस्य किराये की टेम्पो ट्रैवलर से राजस्थान के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा पर आए थे। सालासर बालाजी मंदिर में दर्शन करने के बाद सभी पुष्कर धाम के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान सुजानगढ़ के निकट बोबासर पुलिया पर उनकी टेम्पो ट्रैवलर की सामने से आ रहे ट्रेलर से भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेम्पो ट्रैवलर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना देने के साथ राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सूचना पर एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा और डीवाईएसपी दरजाराम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहन में फंसे घायलों और मृतकों को बाहर निकाला। सभी 13 घायलों को एम्बुलेंस से राजकीय बगड़िया अस्पताल, सुजानगढ़ पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने बताया कि हादसे में मृत तीनों महिलाएं कोलकाता निवासी एक ही परिवार की सदस्य थीं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। दुर्घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने के बाद सुचारू कर दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
