द इंडियन व्यू

टेनिस कोर्ट पर अर्णव और देवांश का दबदबा, दोहरे खिताब किए अपने नाम

लखनऊ। अर्णव श्रीवास्तव और देवांश विज ने रजत बजाज मेमोरियल टैलेंट हंट टेनिस टूर्नामेंट में कोर्ट पर उम्दा खेल का नजारा पेश करते हुए दोहरे खिताब अपने नाम किए। रजत बजाज मेमोरियल टैलेंट हंट टेनिस टूर्नामेंट लामार्टिनियर…

Ragwendra P Singh
October 5, 2025
2 min read
टेनिस कोर्ट पर अर्णव और देवांश का दबदबा, दोहरे खिताब किए अपने नाम

लखनऊ। अर्णव श्रीवास्तव और देवांश विज ने रजत बजाज मेमोरियल टैलेंट हंट टेनिस टूर्नामेंट में कोर्ट पर उम्दा खेल का नजारा पेश करते हुए दोहरे खिताब अपने नाम किए।

रजत बजाज मेमोरियल टैलेंट हंट टेनिस टूर्नामेंट

लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में आयोजित टूर्नामेंट के चौथे व अंतिम दिन खेले गए फाइनल मुकाबलों में अर्णव श्रीवास्तव ने बालक अंडर-10 वर्ग के फाइनल में अव्यान जैन को 4-2 से पराजित किया। इसके बाद बालक अंडर-12 वर्ग के फाइनल में अर्णव श्रीवास्तव ने ईशान को 4-0 से हराकर दूसरा खिताब जीता।

देवांश विज ने भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए बालक अंडर-16 के फाइनल में यदुराज को 4-1 से मात दी, जबकि अंडर-18 वर्ग के फाइनल में देवांश ने रोहन सक्सेना को 6-1 से शिकस्त देकर दूसरा खिताब अपने नाम किया। अन्य फाइनल मुकाबलों में बालक अंडर-14 वर्ग में अर्णव चौहान ने कबीर शर्मा को 6-4 से हराया।

बालिका अंडर-10 वर्ग में वंदिता ने श्रुतिका विज को 4-0 और बालिका अंडर-12 वर्ग में विरिका अग्रवाल ने आन्या चौधरी को 4-0 से मात दी। बालक अंडर-8 वर्ग के फाइनल में अयान पाण्डेय ने दक्ष कपूर को मात दी।

स्पोर्ट्स डेवलपमेंट सोसायटी (एसडीएस) द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट के समापन समारोह में मुख्य अतिथि प्राइम स्टार के सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर विवेक सिंह ने एसडीएस के सचिव सौरभ चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष दीपक पाठक और संस्थापक सदस्य पवन सागर की गरिमामयी मौजूदगी में विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर टूर्नामेंट के सफल आयोजन में सहयोग के लिए प्राइम स्टार के एमडी हर्षित बजाज का आभार व्यक्त किया गया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।