टी20 विश्व कप को फिलहाल रखा किनारे, निर्णायक वनडे पर भारत का फोकस
भारतीय टीम के सहायक कोच रयान टेन डोएशे ने स्पष्ट किया है कि अगले महीने होने वाला टी20 विश्व कप फिलहाल टीम की प्राथमिकता सूची में सबसे ऊपर नहीं है। उनका मानना है कि टीम का पूरा ध्यान इस समय न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी…

भारतीय टीम के सहायक कोच रयान टेन डोएशे ने स्पष्ट किया है कि अगले महीने होने वाला टी20 विश्व कप फिलहाल टीम की प्राथमिकता सूची में सबसे ऊपर नहीं है। उनका मानना है कि टीम का पूरा ध्यान इस समय न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी एकदिवसीय श्रृंखला पर होना चाहिए।
सीरीज में दोनों टीमों के बीच 1-1 की बराबरी है, और अब तीसरा तथा निर्णायक मैच रविवार को इंदौर में खेला जाएगा। डिफेंडिंग विजेता भारत इस समय टी20 विश्व कप की सह मेजबानी की तैयारी भी कर रहा है, जो सात फरवरी से शुरू होगा।
भारत का दूसरा वनडे सात विकेट से हारने के बाद डोएशे ने कहा, “आपकी सोच में अगर हमेशा विश्व कप ही रहता है, तो आप भूल जाते हैं कि इस हफ्ते के तीन मैच आएंगे और चले जाएंगे। इससे न तो हम सीख पाते हैं और न ही अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाते हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “रणनीति के मामले में मुझे ऐसा कुछ नहीं दिखता जिसे हमें विश्व कप की तैयारी के लिए टालना पड़े। हमारा फोकस पूरी तरह इस श्रृंखला पर है। हर श्रृंखला महत्वपूर्ण है और व्यक्तिगत रूप से खिलाड़ियों के लिए बहुत कुछ दांव पर है।”

डोएशे ने यह भी बताया कि यह श्रृंखला खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन और अच्छी आदतें बनाने का अवसर है। उन्होंने कहा, “विश्व कप अब भी काफी दूर है, लेकिन यह श्रृंखला टीम को बेहतर प्रदर्शन करने और मजबूत आदतें विकसित करने के बारे में है।
इसलिए हम दोनों पहलुओं को संतुलित करने की कोशिश कर रहे हैं और टी20 विश्व कप के उत्साह को कुछ और दिन के लिए ठंडे बस्ते में रख रहे हैं।”
सहायक कोच ने टी20 विश्व कप टीम के खिलाड़ियों की सुरक्षा पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, “हम उन खिलाड़ियों को सुरक्षित रखना चाहते हैं जो विश्व कप में खेलेंगे, और इस पर हमारी योजना बनी हुई है।”
वहीं, भारतीय टीम चोटों की समस्या से जूझ रही है। टी20 विश्व कप टीम के प्रमुख खिलाड़ी तिलक वर्मा, ऋषभ पंत और वॉशिंगटन सुंदर फिलहाल चोटिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दो फाइनल, दो उलटफेर और आरव ने जीते दोहरे खिताब
उत्तर प्रदेश के आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा खिताब अपने नाम किया। खास बात यह रही कि आरव ने दोनों ही फाइनल में वरीयता में अपने से ऊपर के खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया।
फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को
गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।
बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त
इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।
मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।
