द इंडियन व्यू

टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए एडम मिल्ने, काइल जैमीसन को मिली न्यूजीलैंड टीम में जगह

टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज होने में कुछ ही दिनों का समय रह गया है। ऐसे में न्यूजीलैंड के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज एडम मिलने चोट की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड…

Ragwendra P Singh
January 23, 2026
3 min read
टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए एडम मिल्ने, काइल जैमीसन को मिली न्यूजीलैंड टीम में जगह

टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज होने में कुछ ही दिनों का समय रह गया है। ऐसे में न्यूजीलैंड के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है।

टीम के स्टार तेज गेंदबाज एडम मिलने चोट की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट की रिलीज के अनुसार एडम मिलने को यह चोट एसए20 लीग के दौरान लगी। उनके रिप्लेसमेंट के रूप में काइल जैमीसन को स्क्वॉड में शामिल किया गया है, जो इस समय भारत में 5 मैच की टी20 सीरीज खेल रहे हैं।

जैमीसन पहले से ही न्यूजीलैंड की ट्रैवलिंग रिजर्व का हिस्सा थे। क्रिकेट न्यूजीलैंड ने अपना अपडेटेड स्क्वॉड भी जारी कर दिया है। न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप-डी का हिस्सा है। उनका पहला मैच 8 फरवरी को अफगानिस्तान के खिलाफ है।

न्यूजीलैंड क्रिकेट की रिलीज के अनुसार, एडम मिलने बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह ब्लैककैप्स टीम में काइल जैमीसन को शामिल किया गया है। मिलने को रविवार को एसए20 में बॉलिंग करते समय चोट लगी थी और बाद में स्कैन से चोट की गंभीरता का पता चला।

© AFP

जैमीसन, जो अभी भारत के ब्लैककैप्स व्हाइट-बॉल दौरे का हिस्सा हैं, उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया गया है। पहले उन्हें भारत और श्रीलंका में फरवरी-मार्च में होने वाले टूर्नामेंट के लिए ट्रैवलिंग रिजर्व के तौर पर चुना गया था। ब्लैककैप्स के कोच रॉब वाल्टर ने मिल्ने के प्रति सहानुभूति जताई। उन्होंने कहा, "हम सब एडम के लिए बहुत दुखी हैं।

उन्होंने टूर्नामेंट के लिए खुद को तैयार करने के लिए बहुत मेहनत की थी और ईस्टर्न केप सनराइजर्स के लिए अपने आठ मैचों में वह अपने बेहतरीन फॉर्म में दिख रहे थे। यह एडम के लिए दुर्भाग्यपूर्ण समय है और हम उनके जल्द ठीक होने की कामना करते हैं।" वाल्टर ने कहा कि जैमीसन एक काबिल रिप्लेसमेंट हैं। "यह बहुत अच्छी बात है कि काइल पहले से ही भारत में हमारे साथ हैं।

वह हमारे पेस-बॉलिंग ग्रुप के एक अहम सदस्य हैं और इस दौरे पर उन्होंने शानदार शुरुआत की है। वह एक मेहनती खिलाड़ी हैं जिनके पास अच्छे स्किल्स और अनुभव हैं जो टूर्नामेंट में उनके काम आएंगे।" वाल्टर ने पुष्टि की कि टी-20 वर्ल्ड कप के लिए एक रिप्लेसमेंट ट्रैवलिंग रिजर्व की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड- मिशेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।

मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।

मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस

स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।

पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान

अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।