द इंडियन व्यू

भारत और इंग्लैंड कोलकाता में, टी-20 सीरीज का पहला मैच 22 जनवरी को

विश्व विजेता भारतीय टीम और यहां दौरे पर आई इंग्लैंड टीम बुधवार को होने वाले पहले टी20 मैच के लिये यहां पहुंच गई। ऐतिहासिक ईडन गार्डंस पर तीन साल बाद पहला टी20 मैच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच पांच टी20 और तीन वनडे…

Ragwendra P Singh
January 18, 2025
1 min read
भारत और इंग्लैंड कोलकाता में, टी-20 सीरीज का पहला मैच 22 जनवरी को

विश्व विजेता भारतीय टीम और यहां दौरे पर आई इंग्लैंड टीम बुधवार को होने वाले पहले टी20 मैच के लिये यहां पहुंच गई। ऐतिहासिक ईडन गार्डंस पर तीन साल बाद पहला टी20 मैच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की श्रृंखला खेली जायेगी।

साभार : गूगल

एसए 20 खेलकर आये इंग्लैंड के हरफनमौला लियाम लिविंगस्टान सबसे पहले पहुंचे जो दक्षिण अफ्रीका से सीधे आये थे। जोस बटलर की कप्तानी वाली इंग्लैंड टीम के बाकी सदस्य दुबई से शाम को यहां पहुंचे।

टीम इंडिया के खिलाड़ी अपने अपने शहरों से आये हैं। नीतीश कुमार रेड्डी और रिंकू सिंह 4.30 पर पहुंचे। उसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा आये। मुख्य कोच गौतम गंभीर और बाकी खिलाड़ी शाम को पहुंचे।

करीब चौदह महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे मोहम्मद शमी और हरफनमौला हार्दिक पंड्या देर रात को पहुंचेंगे। दोनों टीमें पहले मैच से पूर्व तीन अभ्यास सत्रों में भाग लेंगी। दूसरा टी20 चेन्नई में 25 जनवरी को और तीसरा दो फरवरी को मुंबई में खेला जायेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।