टीसीसी ने केएसीसी को 26 रन से हराया, सुमित गुप्ता बने मैन ऑफ द मैच
लखनऊ। टीसीसी ने सधी हुई बल्लेबाजी के बाद अनुशासित गेंदबाजी की बदौलत चतुर्थ अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को केएसीसी के खिलाफ 26 रन से जीत दर्ज की। केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर खेले…

लखनऊ। टीसीसी ने सधी हुई बल्लेबाजी के बाद अनुशासित गेंदबाजी की बदौलत चतुर्थ अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को केएसीसी के खिलाफ 26 रन से जीत दर्ज की।
केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर खेले गए मैच में टीसीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में सात विकेट पर 147 रन का स्कोर बनाया। सलामी बल्लेबाज अफसर सिद्दीकी ने 40 रन और डा.प्रियेश ने 20 रन बनाते हुए पारी की शुरुआत की।
फिर अफजल ने 20, सुमित गुप्ता ने नाबाद 25 व मुजम्मिल हुसैन ने 16 रन का योगदान किया। केएसीसी से मो.शरीफ व योगेंद्र सेठ को दो-दो विकेट की सफलता मिली। जवाब में केएसीसी 19.1 ओवर में 121 रन ही बना सका और जीत से 26 रन दूर रह गया।
मो.शरीफ ने सर्वाधिक 35 रन बनाए। सैफुल ने 20, रिजवान अली ने 14 रन जोड़े लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। टीसीसी से डा.फिरोज खान व जितेंद्र पटेल को दो-दो विकेट की सफलता मिली। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार टीसीसी के सुमित गुप्ता को मिला जिन्होंने नाबाद 25 रन बनाने के साथ एक विकेट भी झटका।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त
इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।
मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।
मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस
स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।
पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान
अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।
