टीम स्पाइडर्स ने फतह किया हिमाचल प्रदेश का हम्पटा पास, 4,270 मीटर की ऊंचाई पर परचम
पश्चिम बर्दवान : साहस, अनुशासन और टीमवर्क का शानदार प्रदर्शन करते हुए हीरापुर स्थित एडवेंचर क्लब ‘टीम स्पाइडर्स’ ने हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध हम्पटा पास ट्रैक को सफलतापूर्वक पूरा कर एक नई उपलब्धि अपने नाम दर्ज की है। 23…

पश्चिम बर्दवान : साहस, अनुशासन और टीमवर्क का शानदार प्रदर्शन करते हुए हीरापुर स्थित एडवेंचर क्लब ‘टीम स्पाइडर्स’ ने हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध हम्पटा पास ट्रैक को सफलतापूर्वक पूरा कर एक नई उपलब्धि अपने नाम दर्ज की है। 23 से 28 जून तक चले इस पांच दिवसीय अभियान के दौरान टीम ने समुद्र तल से लगभग 4270 मीटर (14 हजार 10 फीट) की ऊंचाई तक पहुंचकर समिट फतह किया।
हम्पटा पास तक पहुंचने का सफर आसान नहीं था। कठिन मौसम, ऊंचाई, बर्फीले रास्तों और चुनौतीपूर्ण ट्रैकिंग परिस्थितियों के बीच टीम के सदस्यों ने धैर्य और मजबूत इच्छाशक्ति का परिचय देते हुए लक्ष्य हासिल किया। समिट के दौरान टीम के सदस्य अपने अभियान के बैनर और तिरंगे के साथ नजर आए और इस ऐतिहासिक उपलब्धि का उत्साहपूर्वक जश्न मनाया।
टीम के अनुसार, हम्पटा पास ट्रेक केवल एक साहसिक यात्रा नहीं बल्कि मानसिक मजबूती, शारीरिक तैयारी और आत्मविश्वास की असली परीक्षा है। अभियान के दौरान हर सदस्य ने एक-दूसरे का सहयोग करते हुए टीम भावना का परिचय दिया और कठिन रास्तों को पार किया।
इस अभियान में शामिल सदस्यों में सोमनाथ मंडल, सुप्रिया संतकारी, सुबीर संतकारी, दीप अगस्ती, सुदीप धीबर, अभिजीत गराई, विपद तारण दास, सोमनाथ दास तथा देबराज भंडारी शामिल रहे।
टीम स्पाइडर्स की इस उपलब्धि को स्थानीय स्तर पर भी सराहना मिल रही है। अभियान के बाद टीम सदस्यों ने कहा कि यह अनुभव उनके लिए यादगार रहेगा और आने वाले समय में भी वे ऐसे साहसिक अभियानों को जारी रखेंगे।
टीम ने युवाओं को संदेश दिया कि सही तैयारी, अनुशासन और सामूहिक प्रयास से किसी भी कठिन लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
