टीबी नियंत्रण में गुजरात का शानदार प्रदर्शन, ‘मोस्ट इम्प्रूवमेंट’ श्रेणी में देश में अव्वल
*नई दिल्ली (राघवेंद्र प्रताप सिंह) :*केंद्र सरकार के टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत वर्ष 2025 में ‘स्टेट्स विद मोस्ट इम्प्रूवमेंट’ श्रेणी में गुजरात ने देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। राज्य में पिछले कुछ वर्षों के…

*नई दिल्ली (राघवेंद्र प्रताप सिंह) :*केंद्र सरकार के टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत वर्ष 2025 में ‘स्टेट्स विद मोस्ट इम्प्रूवमेंट’ श्रेणी में गुजरात ने देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। राज्य में पिछले कुछ वर्षों के दौरान टीबी के नए मामलों और मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी दर्ज होने के बाद यह उपलब्धि मिली है।
राज्य सरकार के प्रवक्ता एवं मंत्री जीतू वाघाणी ने बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत गुजरात के प्रदर्शन की समीक्षा की गई।
केंद्र सरकार की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 2015 की तुलना में वर्ष 2023 तक गुजरात में टीबी के नए मामलों की दर में 34 प्रतिशत और टीबी से होने वाली मौतों की दर में 37 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। इसी उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर गुजरात को वर्ष 2025 में ‘स्टेट्स विद मोस्ट इम्प्रूवमेंट’ श्रेणी में देश का पहला स्थान मिला।
रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2024 में गुजरात में प्रति एक लाख आबादी पर टीबी के अनुमानित 186 नए मामले दर्ज किए गए। इस आधार पर राज्य देश में टीबी का सबसे कम बोझ वाले राज्यों में छठे स्थान पर रहा, जबकि बड़े राज्यों में चौथा स्थान हासिल किया।
मंत्री ने बताया कि जनवरी से मई 2026 के दौरान राज्य ने केंद्र सरकार के 58,333 मरीजों के लक्ष्य के मुकाबले 57,334 टीबी मरीजों की पहचान कर उन्हें उपचार से जोड़ा, जो निर्धारित लक्ष्य का 98.3 प्रतिशत है। इनमें से 50,928 मरीज (करीब 91 प्रतिशत) इलाज के बाद टीबी मुक्त हो चुके हैं।
उन्होंने बताया कि 24 मार्च से शुरू हुए ‘टीबी मुक्त भारत अभियान-100 दिवसीय अभियान’ के तहत राज्य के 5,012 उच्च जोखिम वाले गांवों में घर-घर जाकर टीबी की जांच की गई।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
