टिहरी में तीर्थ यात्रियों की बस खाई में गिरी, पांच की मौत व 24 घायल
देहरादून : उत्तराखंड के टिहरी जिले में स्थित कुंजापुरी मंदिर के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की एक बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा 24 लाेग घायल हुए…

देहरादून : उत्तराखंड के टिहरी जिले में स्थित कुंजापुरी मंदिर के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की एक बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा 24 लाेग घायल हुए हैं जिनमे सात लाेगाे काे अस्पतालाें में भर्तीकराया गया है। खबर लिखे जाने तक मृतकाे की शिनाख्त नही हाे सकी थी।जानकारी के अनुसार आज दोपहर करीब 12 बजे टिहरी नरेंद्रनगर के कुंजापुरी मंदिर में दर्शन के वाद यात्रियों को लेकर लौट रही बस ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नरेंद्र नगर इलाके में कुंजापुरी-हिंडोलाखाल के पास एक खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि बस में 29 लोग सवार थे।इनमें से पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और कई यात्री घायल हुए हैं। एसडीआरएफ के अनुसार तीन घायलों को एम्स ऋषिकेश और चार घायलों को नरेंद्रनगर अस्पताल भर्ती कराया गया है। इसके अलावा 17 अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बताया जा रहा है कि बस में महाराष्ट्र व गुजरात समेत अन्य राज्यों के यात्री सवार थे। पुलिस यात्रियों की पहचान में जुटी है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
