टाटा स्टील शतरंज : डी गुकेश की आसान जीत, मैक्स वार्मरडेम को हराया
विश्व विजेता डी गुकेश ने डच ग्रैंडमास्टर मैक्स वार्मरडेम को हराकर टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट के दसवें दौर के बाद 7.5 अंक लेकर एकल बढत बनाई। 2800 ईएलओ रेटिंग पार करने के करीब पहुंचे गुकेश ने काले मोहरों से खेलते हुए 34…

विश्व विजेता डी गुकेश ने डच ग्रैंडमास्टर मैक्स वार्मरडेम को हराकर टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट के दसवें दौर के बाद 7.5 अंक लेकर एकल बढत बनाई। 2800 ईएलओ रेटिंग पार करने के करीब पहुंचे गुकेश ने काले मोहरों से खेलते हुए 34 चालों में आसान जीत दर्ज की।

वह दूसरे स्थान पर काबिज उजबेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव से आधा अंक आगे हैं। आर प्रज्ञानानंदा उनसे एक अंक पीछे तीसरे स्थान पर हैं जिन्होंने स्लोवेनिया के ब्लादीमिर फेडोसीव को हराया।
अर्जुन एरिगेसी ने जर्मनी के विंसेंट केमेर से ड्रॉ खेला। पी हरिकृष्णा और अमेरिका के फेबियानो कारूआना की बाजी ड्रॉ रही जबकि लियोन ल्यूक मेंडोंसा ने अनीश गिरि से ड्रॉ खेला।
चैलेंजर्स वर्ग में आर वैशाली को चेक गणराज्य की एंगुयेन थाइ वान डेइ ने हराया, जबकि दिव्या देशमुख को जर्मनी की फ्रेडेरिक स्वाने ने हराया। वैशाली नौवे और दिव्या 13वें स्थान पर है। टूर्नामेंट के तीन दौर ही बाकी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
