टाटा स्टील मास्टर्स : डी गुकेश की एकल में बढ़त, मेंडोंसा को हराया
विश्व विजेता डी गुकेश ने हमवतन लियोन ल्यूक मेंडोंसा को नौवे दौर में हराकर टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में एकल बढ़त बनाई। वहीं आर प्रज्ञानानंदा को डच ग्रैंडमास्टर अनीश गिरि ने हराया जबकि पी हरिकृष्णा को रूसी मूल…

विश्व विजेता डी गुकेश ने हमवतन लियोन ल्यूक मेंडोंसा को नौवे दौर में हराकर टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में एकल बढ़त बनाई। वहीं आर प्रज्ञानानंदा को डच ग्रैंडमास्टर अनीश गिरि ने हराया जबकि पी हरिकृष्णा को रूसी मूल के स्लोवेनियाई खिलाड़ी ब्लादीमिर फेडोसीव ने हराया।

गुकेश ने मुकाबले के बाद कहा,‘‘मुझे खुशी है कि आज अच्छा खेल सका। अभी चार दौर बाकी है और मैं तालिका के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहा। मैं बस अपने खेल से खुश हूं।’’
गुकेश के अब नौ में से 6.5 अंक हैं और वह उजबेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव और फेडोसीव से आधा अंक आगे हैं। प्रज्ञानानंदा 5.5 अंक लेकर चौथे स्थान पर हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
