झारखंड : लातेहार में माइनिंग सर्वे कंपनी की साइट पर नक्सलियों का हमला, छह गाड़ियों और बड़ी मशीनों में लगाई आग
लातेहार। झारखंड के लातेहार जिला अंतर्गत चंदवा थाना क्षेत्र में नक्सलियों के हथियारबंद दस्ते ने कोल इंडिया की सहयोगी कंपनी सीएमपीडीआई (सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट) के साइट पर धावा बोलकर दो ड्रिलिंग मशीन…

लातेहार। झारखंड के लातेहार जिला अंतर्गत चंदवा थाना क्षेत्र में नक्सलियों के हथियारबंद दस्ते ने कोल इंडिया की सहयोगी कंपनी सीएमपीडीआई (सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट) के साइट पर धावा बोलकर दो ड्रिलिंग मशीन सहित आठ गाड़ियों में आग लगा दी।
सुदूर जंगलवर्ती इलाके में स्थित साइट पर अंजाम दी गई इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम रविवार सुबह मौके पर रवाना हुई है। वारदात को अंजाम देने वाले नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में छापेमारी भी शुरू की गई है। जानकारी के अनुसार, सीएमपीडीआई की ओर से चंदवा की चकला पंचायत अंतर्गत तोरीसात गांव में भूमिगत कोयला भंडार के सर्वे के लिए साइट चिन्हित किया गया था। यहां कंपनी की तकनीकी टीम की ओर से ड्रिलिंग और सर्वे के उद्देश्य से प्रारंभिक खनन का कार्य किया जा रहा था। इसमें कई श्रमिकों को भी लगाया गया था।
बताया गया कि शनिवार-रविवार की रात हथियारबंद नक्सली साइट पर पहुंचे और फायरिंग करके दहशत फैलाई। इसके बाद उन्होंने दो ड्रिलिंग मशीन, दो कार, दो पिकअप तथा दो ट्रकों में आग लगा दी। सभी वाहन जलकर राख हो गए। नक्सली लगभग एक घंटे तक उत्पात मचाते रहे। लातेहार जिले में भाकपा माओवादी, टीएसपीसी (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी), झारखंड जनसंघर्ष जनमुक्ति मोर्चा सहित कई नक्सली संगठन सक्रिय रहे हैं।
आशंका जताई जा रही है कि इस वारदात में इनमें से किसी एक संगठन का हाथ है। लातेहार के एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर बालूमाथ डीएसपी विनोद रवानी के नेतृत्व में पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची है। पूरे इलाके में सघन छापेमारी शुरू की गई है। इससे पहले बीते बुधवार की रात भी लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ओरसापाठ गांव में नक्सलियों ने सड़क निर्माण साइट पर हमला कर दो वाहनों को फूंक दिया था और वहां काम करने वाले मुंशी अयूब खान नामक एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
