द इंडियन व्यू

झारखंड में करमा विसर्जन के दौरान कोयल नदी में 5 युवक डूबे, 4 के शव बरामद

पलामू : झारखंड के पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के दुल्ही गांव में करमा पूजा विसर्जन के दौरान बुधवार को हादसे से हाहाकार मच गया। कोयल नदी में डूबने से चार युवकों की मौत हो गई। एक लापता है। उसकी तलाश की जा रही…

Ragwendra P Singh
September 23, 2026
2 min read
झारखंड में करमा विसर्जन के दौरान कोयल नदी में 5 युवक डूबे, 4 के शव बरामद

पलामू : झारखंड के पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के दुल्ही गांव में करमा पूजा विसर्जन के दौरान बुधवार को हादसे से हाहाकार मच गया। कोयल नदी में डूबने से चार युवकों की मौत हो गई। एक लापता है। उसकी तलाश की जा रही है।सूचना पाकर पुलिस पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से नदी से चार युवकों को निकाला। उन्हें इलाज के लिए एमएमसीएच ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की पहचान नीतीश कुमार सिंह (18 ) पिता बाबूलाल सिंह, अमित कुमार ठाकुर (22 ) पिता पुरानी ठाकुर, राजा सिंह (12) पिता संजय सिंह, विशाल पासवान (16) पिता तिलकधारी पासवान शामिल हैं। हेमंत कुमार सिंह (8) पिता सुनील सिंह लापता है। सभी बोकेया के पतरिया गांव के निवासी थे।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुधवार सुबह 6 बजे बड़ी संख्या में लोग करमा विसर्जन के लिए कोयल नदी तट पर पहुंचे। पतरिया गांव के लोग घर से डेढ़ किलोमीटर दूर दुलही गांव स्थित कोयल नदी तट पर विसर्जन कर रहे थे। इस दौरान नीतीश कुमार सिंह, अमित कुमार ठाकुर, राजा सिंह, विशाल पासवान, हेमंत कुमार सिंह समेत अन्य युवक नहाने लगे।अचानक सभी डूबने लगे। घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर जुटे और चार युवकों को किसी तरह बाहर निकाला। परिजन सभी को लेकर इलाज के लिए एमएमसीएच पहुंचे, जहां उन्हें मृत पाया गया। डाल्टनगंज विधायक आलोक कुमार चौरसिया और पलामू सांसद के जिला प्रतिनिधि विजय ओझा घटनास्थल और अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली और हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।