झारखंड में एक करोड़ का इनामी नक्सली सहदेव सोरेन मारा गया, मुठभेड़ में दो अन्य भी ढेर
हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग जिले में आज सुबह पुलिस और प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी सहदेव सोरेन समेत तीन नक्सली मार गिराए गए। यह मुठभेड़ सुबह करीब 6 बजे गीरहोर थाना…

हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग जिले में आज सुबह पुलिस और प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी सहदेव सोरेन समेत तीन नक्सली मार गिराए गए। यह मुठभेड़ सुबह करीब 6 बजे गीरहोर थाना क्षेत्र अंतर्गत पनतीतरी जंगली क्षेत्र में ( बोकारो एवं गिरिडीह का सीमावर्ती क्षेत्र ) में हुई। झारखंड पुलिस के आईजी (अभियान) माइकल राज एस ने इसकी पुष्टि की है।
अधिकारियों के अनुसार, मारे गए सहदेव सोरेन उर्फ प्रवेश और अन्य दो नक्सलियों के शव बरामद हो गए हैं। हुआ है। सहदेव सेंट्रल कमेटी का सदस्य था। इस मुठभेड़ में सैक सदस्य 25 लाख का इनामी रघुनाथ हेंब्रम उर्फ चंचल और 10 लाख का इनामी जोनल कमांडर बिरसेन गंझू भी मारा गया । मौके से तीन एके-47 राइलफ बरामद की गई हैं। मुठभेड़ में कोबरा, गिरिडीह और हजारीबाग पुलिस की संयुक्त टीम शामिल रही। सर्च अभियान जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
