द इंडियन व्यू

झारखंड: प्रदर्शनकारी छात्रों ने राज्य सरकार से बातचीत के लिए 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बनाया

राँची ( अभिषेक सिंह) : झारखंड में नौकरियों की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरूद्ध रांची में विरोध प्रदर्शन का आज 14वां दिन है। राजधानी रांची में छह प्रदर्शकारियों की भूख हड़ताल जारी है। छात्र नेताओं का दावा…

Ragwendra P Singh
August 7, 2026
2 min read

राँची ( अभिषेक सिंह) : झारखंड में नौकरियों की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरूद्ध रांची में विरोध प्रदर्शन का आज 14वां दिन है। राजधानी रांची में छह प्रदर्शकारियों की भूख हड़ताल जारी है। छात्र नेताओं का दावा है कि उन्‍हें कल शाम तक राज्‍य सरकार की ओर से बातचीत का कोई निमंत्रण नहीं मिला है। विरोध प्रदर्शन का असर कल झारखंड विधानसभा में भी देखा गया, जहां विपक्षी विधायकों ने मॉनसून सत्र के पहले दिन ही नारेबाजी की।

मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि सरकार आंदोलनकारियों के साथ बातचीत के लिए तैयार है। इसके बाद आंदोलनकारी छात्रों ने राज्‍य सरकार से बातचीत के लिए 11 सदस्‍यों का प्रतिनिधिमंडल बनाया है।

छात्र आंदोलन 25 जुलाई को रांची में जयपाल सिंह मुंडा स्‍टेडियम में शुरू हुआ था और हाल के वर्षों में सबसे बड़े छात्र आंदोलन के रूप में उभरा है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि झारखंड प्रांतीय सिविल सेवा की 14वीं परीक्षा रद्द की जाए और भर्ती परीक्षा में हुई अनियमितताओं की जांच सीबीआई या उच्‍च न्‍यायालय के सेवानिवृत्‍त न्‍यायाधीशों की स्‍वतंत्र समिति से राज्‍य के बाहर कराई जाए। छात्रों की झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग में व्‍यापक सुधार कराए जाने की भी मांग है।

विपक्ष विधायकों ने कल मॉनसून सत्र के पहले दिन विधानसभा परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। एनडीए के विधायकों ने भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग की।

भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दूबे ने कहा है कि पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के बारे में झारखंड सरकार 13 अगस्‍त तक कोई निर्णय नहीं लेती तो वे छात्रों के साथ भूख हडताल में भाग लेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।