द इंडियन व्यू

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

नई दिल्ली : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को झारखंड की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया तथा राज्य के विकास, सुशासन…

Ragwendra P Singh
August 3, 2026
1 min read
झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

नई दिल्ली : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को झारखंड की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया तथा राज्य के विकास, सुशासन और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

 

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए जानकारी दी कि झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की।

 

वहीं, राज्यपाल संतोष गंगवार ने भी ‘एक्स’ पर जारी अपने संदेश में बताया कि नई दिल्ली में प्रधानमंत्री से हुई मुलाकात के दौरान उन्होंने झारखंड की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी। साथ ही राज्य के समग्र विकास, सुशासन और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक एवं विस्तृत चर्चा हुई।

 

राज्यपाल ने बैठक को सकारात्मक बताते हुए कहा कि राज्य के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर प्रधानमंत्री के साथ उपयोगी विचार-विमर्श हुआ। हालांकि, मुलाकात के दौरान किसी विशेष परियोजना या निर्णय का विस्तृत विवरण सार्वजनिक नहीं किया गया।--------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।