द इंडियन व्यू

झारखंड-ओडिशा में ईडी का बड़ा एक्शन, जेएससीबी घोटाला मामले में कारोबारी संजय डालमिया के 7 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

रांची : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के रांची क्षेत्रीय कार्यालय ने झारखंड स्टेट कोऑपरेटिव बैंक (जेएससीबी) से जुड़े करोड़ों रुपये के घोटाले में शुक्रवार को धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धारा 17 के तहत बड़ी कार्रवाई की…

Ragwendra P Singh
September 18, 2026
1 min read
झारखंड-ओडिशा में ईडी का बड़ा एक्शन, जेएससीबी घोटाला मामले में कारोबारी संजय डालमिया के 7 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

रांची : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के रांची क्षेत्रीय कार्यालय ने झारखंड स्टेट कोऑपरेटिव बैंक (जेएससीबी) से जुड़े करोड़ों रुपये के घोटाले में शुक्रवार को धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धारा 17 के तहत बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी की टीमें झारखंड और ओडिशा में कुल सात ठिकानों पर एक साथ तलाशी और जब्ती अभियान चला रही हैं।आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई झारखंड स्टेट कोऑपरेटिव बैंक की सरायकेला शाखा में हुए बड़े वित्तीय फर्जीवाड़े की चल रही जांच के सिलसिले में की जा रही है। जांच में सामने आया है कि कारोबारी संजय कुमार डालमिया ने जेएससीबी के तत्कालीन बैंक अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर बैंक के साथ बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी को अंजाम दिया।ईडी की यह छापेमारी कारोबारी संजय डालमिया और तत्कालीन बैंक अधिकारियों से जुड़े आवासीय तथा व्यावसायिक परिसरों पर केंद्रित है। तलाशी के दौरान एजेंसी वित्तीय अनियमितताओं, अवैध लेनदेन, फंड डायवर्जन और संपत्तियों के अधिग्रहण से जुड़े अहम दस्तावेजों व डिजिटल साक्ष्यों को खंगाल रही है। एजेंसी मामले में शामिल अन्य संदिग्धों की भूमिका और अपराध की आय (प्रोसीड्स ऑफ क्राइम) से अर्जित संपत्तियों का पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।