झारखंडः देवघर में बस और ट्रक में टक्कर, 5 कांवड़ियों की मौत
देवघर : देवघर जिले के मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया के पास मंगलवार सुबह कांवड़ियों से भरी बस और गैस सिलेंडर लदे ट्रक के बीच भीषण टक्कर में पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हादसे में 12 से अधिक लोग घायल है, जिनमें 4 की हालत…

देवघर : देवघर जिले के मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया के पास मंगलवार सुबह कांवड़ियों से भरी बस और गैस सिलेंडर लदे ट्रक के बीच भीषण टक्कर में पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हादसे में 12 से अधिक लोग घायल है, जिनमें 4 की हालत गंभीर है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भेजा गया है।
डीआईजी अंबर लकड़ा ने बताया कि दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हुई है लगभग 12 से अधिक लोग घायल हैं। दुर्घटना का शिकार हुई बस श्रद्धालुओं को लेकर बाबा नगरी से बासुकीनाथ जा रही थी।
स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्घटना में बस चालक की भी मौत हुई है। उसकी पहचान मोहनपुर निवासी सुभाष तुरी के रूप में हुई है। दोनों गाड़ियों में टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। मृतकों और घायलों को देवघर सदर अस्पताल ले जाया जा रहा है। फिलहाल, घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
