द इंडियन व्यू

झांसी में सजेगा राष्ट्रीय हॉकी का मंच, 21 अक्टूबर को खेला जाएगा फाइनल

हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप-2026 10 अक्टूबर से उत्तर प्रदेश के झांसी में शुरू होगी। 21 अक्टूबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में तीन डिवीजन में कुल 29 टीमें भाग लेंगी। डिवीजन ए का फाइनल प्रतियोगिता के…

Ragwendra P Singh
October 9, 2026
2 min read
झांसी में सजेगा राष्ट्रीय हॉकी का मंच, 21 अक्टूबर को खेला जाएगा फाइनल

हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप-2026 10 अक्टूबर से उत्तर प्रदेश के झांसी में शुरू होगी। 21 अक्टूबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में तीन डिवीजन में कुल 29 टीमें भाग लेंगी।

डिवीजन ए का फाइनल प्रतियोगिता के अंतिम दिन खेला जाएगा। प्रतियोगिता के 16वें संस्करण में डिवीजन ए, डिवीजन बी और डिवीजन सी के मुकाबले होंगे। टीमों को 2025 संस्करण में उनकी रैंकिंग के आधार पर तीनों डिवीजन में रखा गया है। यह चैंपियनशिप देशभर की टीमों को अपनी प्रतिभा दिखाने और राष्ट्रीय स्तर पर खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करने का मौका देगी।

पिछले संस्करण में हॉकी पंजाब ने डिवीजन ए फाइनल में हॉकी मध्य प्रदेश को 4-1 से हराकर 15वीं सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2025 का खिताब जीता था। हॉकी उत्तर प्रदेश ने तीसरे स्थान के मुकाबले में मणिपुर हॉकी को 5-1 से हराकर कांस्य स्थान हासिल किया था।

@TheHockeyIndia

डिवीजन ए में 12 टीमों को चार पूल में है। पूल ए में हॉकी पंजाब, हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु और हॉकी बंगाल शामिल हैं। पूल बी में हॉकी मध्य प्रदेश, हॉकी महाराष्ट्र और ले पुडुचेरी हॉकी को रखा गया है। पूल सी में हॉकी उत्तर प्रदेश, हॉकी कर्नाटक और हॉकी चंडीगढ़ हैं, जबकि पूल डी में मणिपुर हॉकी, हॉकी हरियाणा और दिल्ली हॉकी शामिल हैं।

डिवीजन ए के मुकाबले 14 अक्टूबर से शुरू होंगे। पूल चरण के बाद 18 अक्टूबर को क्वार्टर फाइनल खेले जाएंगे। प्रत्येक पूल की शीर्ष दो टीमें नॉकआउट चरण में पहुंचेंगी। सेमीफाइनल 19 अक्टूबर को होंगे, जबकि तीसरे स्थान का मुकाबला और फाइनल 21 अक्टूबर को खेला जाएगा।

डिवीजन बी में 10 टीमें दो पूल में प्रतिस्पर्धा करेंगी। पूल ए में हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा, असम हॉकी, केरल हॉकी, हॉकी उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ हॉकी हैं। पूल बी में हॉकी झारखंड, तेलंगाना हॉकी, गोअन्स हॉकी, दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव हॉकी तथा हॉकी अरुणाचल शामिल हैं।

डिवीजन सी में सात टीमें दो पूल में है। पूल ए में हॉकी मिजोरम, हॉकी हिमाचल और हॉकी जम्मू-कश्मीर हैं। पूल बी में हॉकी आंध्र प्रदेश, हॉकी राजस्थान, बिहार (बीएसएसए) और हॉकी गुजरात को रखा गया है। डिवीजन बी और डिवीजन सी के मुकाबले 10 अक्टूबर से शुरू होंगे। तीनों डिवीजन में टीमें अपने अभियान की मजबूत शुरुआत करने और खिताबी दौड़ में आगे बढ़ने के इरादे से उतरेंगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।