जैसलमेर बस अग्निकांड में मृतकों की संख्या बढ़कर 25 हुई, एक और महिला ने तोड़ा दम
जाेधपुर : जैसलमेर बस अग्निकांड में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार देर रात एक अन्य महिला ने जिंदगी की जंग हार दी। अब तक इस दर्दनाक हादसे में 25 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दो मरीजों की हालत अभी भी…

जाेधपुर : जैसलमेर बस अग्निकांड में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार देर रात एक अन्य महिला ने जिंदगी की जंग हार दी। अब तक इस दर्दनाक हादसे में 25 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दो मरीजों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।पुलिस के अनुसार 14 अक्टूबर को हुए इस भीषण हादसे में इमामत (30) 85 प्रतिशत तक झुलस गई थीं। उन्हें जोधपुर के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां बीती रात दम तोड़ दिया।इमामत के दो बेटों इरफान और यूनुस तथा बेटी हसीना की इस हादसे में पहले ही मौत हो चुकी है। उनके पति पीर मोहम्मद भी गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिनका इलाज फिलहाल अहमदाबाद में चल रहा है। बताया जा रहा है कि बस में आग लगने के बाद पीर मोहम्मद ने यात्रियों को बचाने के लिए कांच तोड़ने की कोशिश की थी, लेकिन वे सफल नहीं हो सके।महात्मा गांधी हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. फतेह सिंह ने बताया कि इस समय दो मरीज वेंटिलेटर पर हैं, जबकि छह घायलों का इलाज स्पेशल टीम की निगरानी में किया जा रहा है।---------------
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
