जेपी नड्डा का मंडी दौरा बुधवार को, आपदा प्रभावित क्षेत्रों का लेंगे जायज़ा
शिमला : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, उर्वरक एवं रसायन मंत्री जगत प्रकाश नड्डा बुधवार को हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। यह जानकारी…

शिमला : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, उर्वरक एवं रसायन मंत्री जगत प्रकाश नड्डा बुधवार को हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। यह जानकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मंगलवार को दी।
डॉ. बिंदल ने बताया कि जेपी नड्डा का यह दौरा विशेष रूप से थुनाग, नाचन और करसोग क्षेत्रों के लिए निर्धारित है, जहां हाल ही में हुई भारी बारिश और फ्लैश फ्लड से व्यापक तबाही हुई है। इस दौरे के दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, डॉ. बिंदल स्वयं और अन्य भाजपा नेता भी उनके साथ रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि 30 जून से 1 जुलाई के बीच मंडी जिले में करीब 30 घंटे की लगातार बारिश के कारण सराज घाटी में भीषण तबाही हुई। इस आपदा में अब तक 14 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 28 लोग अभी भी लापता हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
