जेडीयू एमएलसी दिनेश सिंह के पास हैं दो वोटर आईडी : तेजस्वी यादव
पटना : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जेडीयू के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले विधान पार्षद (एमएलसी) दिनेश सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए चुनावी फर्जीवाड़े का खुलासा किया…

पटना : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जेडीयू के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले विधान पार्षद (एमएलसी) दिनेश सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए चुनावी फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। तेजस्वी ने दावा किया कि जदयू एमएलसी के पास दो अलग-अलग एपिक आईडी है।
तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में यह खुलासा किया। उन्होंने पोस्ट में कहा कि दिनेश सिंह के पास दो एपिक आईडी हैं- आरईएम0933267 और यूटीओ1134527। आरोप है कि इन दोनों आईडी के जरिए उनके नाम पर दो अलग-अलग जिलों के, दो अलग-अलग लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों और दो अलग-अलग विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में वोट दर्ज हैं।
तेजस्वी यादव के दावे के अनुसार, मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान उन्होंने दो अलग-अलग गणना फॉर्म भरे और दोनों पर अलग-अलग हस्ताक्षर किए। सवाल यह भी उठाया गया कि क्या इन दोनों फॉर्म पर चुनाव आयोग के अधिकारियों ने यह प्रमाणित किया कि हस्ताक्षर खुद दिनेश सिंह ने किए हैं? नेता प्रतिपक्ष ने यह भी पूछा कि चुनाव आयोग द्वारा प्रकाशित नई ड्राफ्ट सूची में एक ही व्यक्ति के नाम पर दो एपिक कार्ड और अलग-अलग क्षेत्रों में दो वोट कैसे दर्ज हो गए?
तेजस्वी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के खास होने के कारण चुनाव आयोग ने जानबूझकर यह गड़बड़ी होने दी। उन्होंने यह भी दावा किया कि दिनेश सिंह की पत्नी और वैशाली से सांसद वीणा देवी के पास भी दो अलग-अलग वोट और एपिक आईडी हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यह चुनाव आयोग द्वारा एनडीए को फायदा पहुंचाने के लिए की गई चुनावी धांधली नहीं है?
नेता प्रतिपक्ष ने चुनाव आयोग से मांग की कि वह एसआईआर में की जा रही गड़बड़ियों और गलतियों को स्वीकार करे। इसके साथ ही उन्होंने आयोग से मांग की है कि वह दिनेश सिंह के खिलाफ दोनों स्थानों से अलग-अलग नोटिस जारी करे।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
