द इंडियन व्यू

जेडियाह ब्लेड्स को मिला टेस्ट टीम में मौका, चोटिल जोसेफ की जगह शामिल

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ पीठ के निचले हिस्से में चोट की वजह से सोमवार को भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से बाहर हो गए जिससे टीम को एक और झटका लगा है। साभार : गूगल बारबडोस के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेडियाह…

Ragwendra P Singh
September 29, 2025
2 min read
जेडियाह ब्लेड्स को मिला टेस्ट टीम में मौका, चोटिल जोसेफ की जगह शामिल

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ पीठ के निचले हिस्से में चोट की वजह से सोमवार को भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से बाहर हो गए जिससे टीम को एक और झटका लगा है।

साभार : गूगल

बारबडोस के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेडियाह ब्लेड्स को दो अक्टूबर से अहमदाबाद में शुरू होने वाली दो मैच की श्रृंखला के लिए जोसेफ की जगह टीम में शामिल किया गया है।

क्रिकेट वेस्टइंडीज ने बयान में कहा, ‘‘अल्जारी जोसेफ पीठ के निचले हिस्से में चोट के कारण भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। असहजता की शिकायत के बाद स्कैन से पता चला कि पहले ठीक हो चुकी पीठ के निचले हिस्से की चोट फिर उभर आई है।’’

बयान के मुताबिक़, ‘‘नेपाल के खिलाफ मौजूदा सीरीज के बाद होने वाले दो टेस्ट मैच के लिए कवर के तौर पर एकदिवसीय और टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में खेल चुके जेडियाह ब्लेड्स को टीम में शामिल किया गया है।’’

क्रिकेट वेस्टइंडीज ने कहा कि अनुभवी ऑलराउंडर जेसन होल्डर ने पूर्व निर्धारित ‘चिकित्सा प्रक्रिया’ से गुजरने के लिए भारत में टीम में शामिल होने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया।

सीडब्ल्यूआई ने कहा, ‘‘जेसन होल्डर ने एक पूर्व नियोजित चिकित्सा प्रक्रिया का हवाला देते हुए श्रृंखला के लिए जोसेफ के विकल्प के रूप में चयन से इनकार कर दिया है।’’

बताते चले कि तेज गेंदबाज शेमार जोसेफ भी चोट के कारण भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से बाहर हो गए थे। उनकी जगह ऑलराउंडर जोहान लेन को टीम में शामिल किया गया जिन्हें पदार्पण का इंतजार है।

वेस्टइंडीज (संशोधित टीम) : रोस्टन चेस (कप्तान), जोमेल वारिकन, केवलोन एंडरसन, एलिक अथानाजे, जॉन कैंपबेल, तेगनारायण चंद्रपॉल, जस्टिन ग्रीव्स, शाई होप, टेविन इमलाच, जेडियाह ब्लेड्स, जोहान लेन, ब्रैंडन किंग, एंडरसन फिलिप, खैरी पियरे और जेडन सील्स

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।