जुरेल-पडिक्कल की शतकीय साझेदारी से इंडिया ए की वापसी
भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच 2 मैचों की अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज का पहला मैच हो रहा है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने पहली पारी में 4 विकेट पर 403 रन बनाए। Credits : Espncricinfo टीम ऑस्ट्रेलिया से 129 रन पीछे…

भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच 2 मैचों की अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज का पहला मैच हो रहा है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने पहली पारी में 4 विकेट पर 403 रन बनाए।

टीम ऑस्ट्रेलिया से 129 रन पीछे है। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी 6 विकेट पर 532 रन बनाकर घोषित की थी। भारत के लिए ध्रुव जुरेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 132 गेंदों पर 10 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 113 रन ठोके। वहीं, देवदत्त पडिक्कल 178 गेंदों पर 86 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।
दोनों के बीच 5वें विकेट के लिए अभी तक नाबाद 181 रन की बड़ी साझेदारी हो चुकी है। जुरेल ने अपना शतक सिर्फ 114 गेंदों में पूरा किया। पहले दिन सलामी बल्लेबाज एन जगदीशन ने 113 गेंदों पर 64 रन बनाए। तीसरे नंबर पर उतरे साई सुदर्शन ने भी 124 गेंदों पर 73 रन की शानदार पारी खेली।
हालांकि कप्तान श्रेयस अय्यर बड़ी पारी नहीं खेल सके और 8 रन बनाकर आउट हो गए। यह मुकाबला चार दिवसीय है और जिस तरह से दोनों टीमों ने रन बनाए हैं, उसे देखते हुए अब यह मैच ड्रॉ की ओर बढ़ता नजर आ रहा है।
एशिया कप 2025 के लिए चुनी गई टी20 टीम इंडिया में जब श्रेयस अय्यर को जगह नहीं दी गई थी, तब सोशल मीडिया पर फैंस ने जमकर नाराज़गी जताई थी। कई फैंस ने बीसीसीआई चयनकर्ताओं को आड़े हाथों लिया था। इसके बाद बोर्ड ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ इंडिया ए (रेड बॉल टीम) का कप्तान नियुक्त किया।
हालांकि कप्तान बनने के बाद अय्यर पहली ही पारी में उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए। ऑस्ट्रेलिया ए ने पहली पारी 6 विकेट पर 532 रन बनाकर घोषित की। जवाब में इंडिया ए को शुरुआती झटके लगे।
सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन ने 44 रन बनाए जबकि ओपनर एन जगदीशन ने 113 गेंदों में सात चौकों और एक छक्के की मदद से 64 रन की उपयोगी पारी खेली।
तीसरे नंबर पर उतरे साई सुदर्शन ने भी 124 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 73 रन जोड़े। मगर देवदत्त पडीक्कल (38) के आउट होने के बाद क्रीज पर आए कप्तान श्रेयस अय्यर टिक नहीं पाए। उन्होंने 13 गेंदों में एक चौके के सहारे केवल 8 रन बनाए और ऑफ स्पिनर कोरी की गेंद पर पवेलियन लौट गए।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
