द इंडियन व्यू

जीत के करीब पहुंचे ग्रैंडमास्टर अराविंद चिदंबरम

ग्रैंडमास्टर अराविंद चिदंबरम प्राग मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में चेक गणराज्य के डेविड नावारा से आसान ड्रॉ खेलने के बाद पहला बड़ा टूर्नामेंट जीतने के करीब आ गए हैं। अराविंद के 5 . 5 अंक हो गए हैं और वह आर प्रज्ञानानंदा…

Ragwendra P Singh
March 7, 2025
1 min read
जीत के करीब पहुंचे ग्रैंडमास्टर अराविंद चिदंबरम

ग्रैंडमास्टर अराविंद चिदंबरम प्राग मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में चेक गणराज्य के डेविड नावारा से आसान ड्रॉ खेलने के बाद पहला बड़ा टूर्नामेंट जीतने के करीब आ गए हैं। अराविंद के 5 . 5 अंक हो गए हैं और वह आर प्रज्ञानानंदा से आधा अंक आगे हैं जिन्होंने वियतनाम के कुआंग लीम ली से ड्रॉ खेला।

@PragueChess

आखिरी दौर में अराविंद की टक्कर तुर्किये के एडिज गुरेल से और प्रज्ञानानंदा का नीदरलैंड के अनीश गिरि से होगी। पहले तीन मुकाबले हारने के बाद चीन के ग्रैंडमास्टर वेइ यि ने लौटे हुए स्थानीय खिलाड़ी एंगुयेन थाइ दाइ वान को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। जर्मनी के विंसेंट केमेर , गुरेल और गिरि चौथे स्थान पर हैं। उनके बाद कुआंग लीम, नावारा और सैम शैंकलैंड हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।