द इंडियन व्यू

हार की लय तोड़ने उतरेगी यूपी योद्धाज, अब तमिल थलाइवाज़ से होगी टक्कर

जयपुर : यूपी योद्धाज प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) सीज़न 12 में अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के इरादे से 22 सितम्बर को सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में तमिल थलाइवाज़ से भिड़ेंगे। यह मुकाबला रात 8:00 बजे से खेला जाएगा।…

Ragwendra P Singh
September 21, 2025
2 min read
हार की लय तोड़ने उतरेगी यूपी योद्धाज, अब तमिल थलाइवाज़ से होगी टक्कर

जयपुर : यूपी योद्धाज प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) सीज़न 12 में अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के इरादे से 22 सितम्बर को सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में तमिल थलाइवाज़ से भिड़ेंगे। यह मुकाबला रात 8:00 बजे से खेला जाएगा। पिछले चार मुकाबलों में हार झेलने के बावजूद योद्धाज ने अपने खेल से कई सकारात्मक संकेत दिए हैं।

मज़बूत डिफेंस और लय में चल रहे रेडर्स के बूते टीम इस बार संतुलित प्रदर्शन कर नतीजों को अपने पक्ष में मोड़ना चाहेगी। टीम के अटैक की कमान गगन गौड़ा के हाथों में है, जिन्होंने केवल छह मैचों में 69 अंक हासिल कर लिए हैं। लीग के शीर्ष 10 रेडर्स में शुमार गौड़ा अब तक चार सुपर रेड और चार सुपर 10 कर चुके हैं।

उनका औसत 11.5 रेड अंक प्रति मैच है, जो किसी भी विपक्षी डिफेंस के लिए लगातार ख़तरे की घंटी है। गौड़ा को गुमान सिंह (24 अंक) और भवानी राजपूत (16 अंक) का अच्छा सहयोग मिला है। इन दोनों खिलाड़ियों के योगदान से यूपी की टीम सिर्फ़ एक रेडर पर निर्भर नहीं रहती और विपक्ष की डिफेंस को उलझाने में सक्षम होती है।

डिफेंस में कप्तान सुमित सांगवान सबसे अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने अब तक औसतन 3.3 टैकल अंक प्रति मैच जुटाए हैं, जो लीग में सबसे अधिक है। उनकी अगुवाई और थलाइवाज़ के रेडर्स के खिलाफ़ उनके मुकाबले इस मैच की दिशा तय कर सकते हैं।

टीम के सहायक कोच उपेंद्र मालिक ने तालमेल पर ज़ोर देते हुए कहा, “हम कई मैचों में क़रीब पहुँचे लेकिन छोटी-छोटी ग़लतियाँ भारी पड़ीं। अगर हमारी रेडिंग और डिफेंस इकाई साथ क्लिक करती है तो नतीजे ज़रूर बेहतर होंगे। खिलाड़ियों का प्रयास शानदार रहा है और अब उसे जीत में बदलना हमारा लक्ष्य है।”

वहीं, तमिल थलाइवाज़ का प्रदर्शन भी इस सीज़न में उतार-चढ़ाव भरा रहा है और वे भी लय पकड़ना चाहेंगे। लेकिन योद्धाज के लिए यह मैच अपने अभियान को नए सिरे से शुरू करने और तालिका में ऊपर बढ़ने का सुनहरा मौका होगा। प्रमुख खिलाड़ियों के फॉर्म में होने और टीम का संतुलन सही दिखने के साथ, यूपी का लक्ष्य केवल एक अहम जीत दर्ज करना होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।