द इंडियन व्यू

जींद में अफीम के साथ नशा तस्कर काबू

जींद : सीआईए स्टाफ नरवाना ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांव बेेलरखां के निकट एक नशा तस्कर को काबू कर उसके कब्जे से 508 ग्राम अफीम बरामद की है। पकडे गए आरोपित की पहचान सुरेन्द्र ग्योंग गिरोह के कुख्यात बदमाश…

Ragwendra P Singh
July 6, 2025
2 min read
जींद में अफीम के साथ नशा तस्कर काबू

जींद : सीआईए स्टाफ नरवाना ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांव बेेलरखां के निकट एक नशा तस्कर को काबू कर उसके कब्जे से 508 ग्राम अफीम बरामद की है। पकडे गए आरोपित की पहचान सुरेन्द्र ग्योंग गिरोह के कुख्यात बदमाश के तौर पर हुई है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

नरवाना सीआईए प्रभारी सुखदेव सिंह ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए नरवाना की एक टीम एएसआई अवतार सिंह के नेतृत्व में बेलरखां गांव के नजदीक मौजूद थी। तभी सूचना मिली कि सुरेंद्र ग्योंग के गिरोह का कुख्यात गांव बेलरखां निवासी बदमाश सुभाष उर्फ भाषा जो अफीम तस्करी का धंधा करता है और अब हमीरगढ़ रोड पर वाटर वक्र्स के नजदीक अफीम की सप्लाई के लिए खड़ा है।

सीआईए टीम ने तुरंत उच्च अधिकारियों को सूचित किया और तत्परता से कारवाई करते हुए वाटर वक्र्स के नजदीक छापेमारी करके आरोपित को काबू कर लिया। सीआईएटीम ने राजपत्रित अधिकारी नायब तहसीलदार उचाना सुरेश कुमार की हाजरी में आरोपित के पास लिए पॉलीथिन बैग की तलाशी ली तो उसके कब्जा से कुल 508 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित सुभाष के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, फिरौती, अपहरण, सरकारी डयूटी में बाधा, नशीले पदार्थों की तस्करी व शराब तस्करी के मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।