जापान: प्रवासी भारतीय बोले, 'पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं '
टोक्यो : बिहार के दरभंगा में वोटर अधिकार यात्रा के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी की गई। इसके खिलाफ देश में ही नहीं विदेशों में भी लोग खुलकर बोल रहे हैं। जापान के कुछ प्रवासी भारतीयों का मानना है कि…

टोक्यो : बिहार के दरभंगा में वोटर अधिकार यात्रा के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी की गई। इसके खिलाफ देश में ही नहीं विदेशों में भी लोग खुलकर बोल रहे हैं। जापान के कुछ प्रवासी भारतीयों का मानना है कि पीएम मोदी ने बीते 11 वर्षों में जो देशहित में काम किया, उसे विपक्षी दल पचा नहीं पा रहे हैं।
दरभंगा में जिस तरह से पीएम मोदी के खिलाफ भाषा की मर्यादा टूटी, उसे लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाराजगी देखी जा रही है।
मूल रूप से मंगलौर के रहने वाले एनआरआई सदाशिव शेट्टी ने आईएएनएस से बातचीत में इस घटना की घोर निंदा की।
उन्होंने कहा, पीएम मोदी देशहित में कार्य कर रहे हैं। जापान में आज जो हमें सम्मान मिल रहा है, उसके पीछे पीएम मोदी का अहम रोल है। क्योंकि, हम तो यहां पर 20 साल से रह रहे हैं, कभी इतना सम्मान नहीं मिला है। हमें गर्व होता है कि हमारे पास ऐसा नेतृत्व है, जिसका डंका विश्व भर में बज रहा है।
शेट्टी ने कहा कि यहां (जापान में) पहले भारत के प्रधानमंत्री का नाम भी लोगों को नहीं पता था। लेकिन, जब से पीएम मोदी ने कमान संभाली है, तो जापान हमारे पीएम के बारे में जानने लगा है। वे दो दिवसीय दौरे पर जापान आए, हमें गर्व महसूस हुआ।
अभद्र टिप्पणी पर बोले, जब कोई अच्छा काम करता है तो उसके खिलाफ बोलने वाले कई लोग खड़े हो जाते हैं। पीएम मोदी देश के लिए लगातार अच्छा कार्य कर रहे हैं, इसीलिए उनके खिलाफ बोला जा रहा है। पीएम मोदी एक संवैधानिक पद पर हैं, इसीलिए उनका सम्मान होना चाहिए; अपमान की बात आप सोच भी नहीं सकते हैं।
प्रदीप ने बताया कि पीएम मोदी जापान आते हैं तो हमें गर्व महसूस होता है। 10 साल में उन्होंने भारत में काफी विकास किया। मेरे पास उनकी तारीफ में कहने के लिए शब्द नहीं हैं। मोदी देश के पीएम हैं, उनके खिलाफ अपशब्द बुरी बात है। यह किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। आप किसी से असहमत हो सकते हैं, लेकिन किसी के खिलाफ भाषा का स्तर इतना नीचा जाना ठीक नहीं है।
उन्होंने मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल को सराहते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बहुत विकास हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
