द इंडियन व्यू

गैर वरीय इमामुरा नोगुची ने जीता दिल्ली ओपन 2025 युगल खिताब

नई दिल्ली : जापान के गैर वरीयता प्राप्त जोड़ीदार मासामिची इमामुरा और रियो नोगुची ने शनिवार को डीएलटीए कॉम्प्लेक्स में दूसरी वरीयता प्राप्त निकी कलियांडा पूनाचा और कोर्टनी जॉन लॉक पर 6-4, 6-3 से जीत के साथ 2025 दिल्ली…

Ragwendra P Singh
February 15, 2025
3 min read
गैर वरीय इमामुरा नोगुची ने जीता दिल्ली ओपन 2025 युगल खिताब

नई दिल्ली : जापान के गैर वरीयता प्राप्त जोड़ीदार मासामिची इमामुरा और रियो नोगुची ने शनिवार को डीएलटीए कॉम्प्लेक्स में दूसरी वरीयता प्राप्त निकी कलियांडा पूनाचा और कोर्टनी जॉन लॉक पर 6-4, 6-3 से जीत के साथ 2025 दिल्ली ओपन का युगल खिताब जीत लिया है।

किरियन जैक्वेट ने एकल सेमीफाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त विट कोप्रिवा को हराया

दूसरे सेमीफाइनल में हैरिस ने स्कूलकेट को हराया

जापानी जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों सेटों में अपने विरोधियों को जल्दी से जल्दी घुटने टेकने पर मजबूर कर इस एटीपी चैलेंजर 75 इवेंट में एक उल्लेखनीय सफलता हासिल की।

इमामुरा और नोगुची ने शुरू से ही नियंत्रण बनाए रखा और तीसरे तथा पांचवें गेम में ब्रेक हासिल करके 4-1 की बढ़त हासिल की। पूनाचा और लॉक ने छठे गेम में अपने ब्रेक के साथ वापसी की और अंतर को 4-3 पर ला दिया, लेकिन जापानी जोड़ी ने पहले सेट को 6-4 से अपने नाम कर लिया।

दूसरे सेट में भी यही पैटर्न रहा। इसमें भी पहले और पांचवें गेम में ब्रेक निर्णायक साबित हुए। दूसरे वरीय खिलाड़ियों द्वारा वापसी के लिए किए गए प्रयासों के बावजूद, मैच प्वाइंट पर डबल फॉल्ट ने इमामुरा और नोगुची के लिए खिताब पक्का कर दिया।

अखिल भारतीय टेनिस संघ और दिल्ली लॉन टेनिस संघ द्वारा आयोजित, दिल्ली ओपन 2025 एक एटीपी चैलेंजर 75 टूर्नामेंट है जो हार्ड कोर्ट पर खेला जाता है और इसमें 100,000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि दी जाती है। साथ ही एकल टूर्नामेंट का विजेता 75 महत्वपूर्ण एटीपी अंक भी अर्जित करता है।

उधर, किरियन जैक्वेट ने सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय विट कोप्रिवा को सीधे सेटों में हराकर एकल स्पर्धा में अपने सपनों का सफर जारी रखा। गैरवरीयता प्राप्त फ्रांसीसी खिलाड़ी, जिन्होंने पहले दौर में सातवें वरीय शो शिमाबुकुरो और अनुभवी खिलाड़ियों जे क्लार्क और माइकल गीर्ट्स को बाहर किया था, ने पहले सेट में शानदार प्रदर्शन किया और दूसरे और छठे गेम में कोप्रीवा की सर्विस तोड़कर 5-1 की बढ़त बना ली।

कोप्रीवा ने अगले ही गेम में वापसी करके खुद को कुछ राहत दी, फिर अपनी सर्विस बचाकर अंतर को 5-3 कर दिया। हालांकि, जैक्वेट ने अपनी सर्विस पर जीत हासिल की। यह एक ऐसा हथियार है, जिस पर वह पूरे मैच में निर्भर थे। इसी के डैम पर उन्होंने पहला सेट अपने नाम कर लिया।

जैक्वेट के लिए दूसरा सेट काफी आसान साबित हुआ। उन्होंने कोप्रीवा की सर्विस लगातार तीन बार तोड़कर एक घंटे से भी कम समय में 6-3, 6-1 से जीत दर्ज की।

जैक्वेट का दिल्ली ओपन 2025 के एकल फाइनल में दूसरे वरीय बिली हैरिस से मुकाबला होगा, क्योंकि ब्रिटिश खिलाड़ी ने दूसरे सेमीफाइनल में तीसरे वरीय ट्रिस्टन स्कूलकेट को पीछे से आकर शानदार तरीके से हराया था। पहला सेट 6-4 से हारने के बाद, हैरिस ने दूसरे सेट में पलटवार किया, जिससे उनके प्रतिद्वंद्वी को टाईब्रेकर में जाना पड़ा, जिसे उन्होंने तीन अंकों के अंतर से जीता।

अपनी गति के साथ, हैरिस ने निर्णायक गेम में 3-0 की बढ़त हासिल की और आठवें गेम में अपने प्रतिद्वंद्वी की सर्विस पर मैच जीत लिया। दो घंटे 22 मिनट तक चले संघर्ष के बाद, हैरिस ने 4-6, 7(7)-6(4), 6-2 के अंतर से अपनी जीत दर्ज की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।