द इंडियन व्यू

जातिसूचक टिप्पणी मामले में पंजाब कांग्रेस प्रमुख राजा वड़िंग पर एफआईआर दर्जचंडीगढ़,

चंडीगढ़, : भारत के पूर्व गृहमंत्री के संबंध में बयान देकर विवादों में फंसे पंजाब कांग्रेस प्रधान एवं लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के खिलाफ कपूरथला में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। राजा के खिलाफ स्व. बूटा सिंह…

Ragwendra P Singh
November 5, 2025
2 min read
जातिसूचक टिप्पणी मामले में पंजाब कांग्रेस प्रमुख राजा वड़िंग पर एफआईआर दर्जचंडीगढ़,

चंडीगढ़, : भारत के पूर्व गृहमंत्री के संबंध में बयान देकर विवादों में फंसे पंजाब कांग्रेस प्रधान एवं लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के खिलाफ कपूरथला में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। राजा के खिलाफ स्व. बूटा सिंह के बेटे सरबजोत सिंह सिद्धू ने पुलिस को शिकायत दी थी।दरअसल, राजा वड़िंग ने तरनतारन में चल रहे उपचुनाव के दौरान एक जनसभा में स्व. बूटा सिंह को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था- नाम सुणेया बूटा सिंह दा, काला रंग हुंदा सी, जमा काला, पठ्ठे पाउंदा सी पठ्ठे, कांग्रेस ने देश दा गृहमंत्री बणाया। हालांकि इस भाषण के दौरान वड़िंग ने रंघरेटे गुरु के बेटे का उदाहरण भी दिया था। इसके बावजूद विपक्षी दलों ने वड़िंग को पिछले कई दिनों से घेरा हुआ है।हालांकि, राजा वड़िंग माफी मांग चुके हैं, लेकिन तब भी मामला शांत नहीं हो रहा। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने वड़िंग पर कार्रवाई को लेकर तरनतारन के जिला उपायुक्त और एसएसपी से 7 दिन के भीतर जवाब मांगा है। पंजाब एससी कमीशन ने जिला चुनाव अधिकारी को तलब करके पूछा है कि उन्होंने अभी तक वड़िंग को जिले से बाहर तड़ीपार क्यों नहीं किया। अब कपूरथला पुलिस ने राजा वड़िंग के खिलाफ धारा 353 और 196 के साथ एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1) (यू) और 3(1)(वी) के तहत केस दर्ज किया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।