जसप्रीत बुमराह व सैम कोंस्टास के बीच तीखी बहस
भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया टीम के बीच शुक्रवार से सिडनी में शुरू हुए 5वें और आखिरी टेस्ट के पहले दिन भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलियाई युवा खिलाड़ी सैम कोंस्टास के बीच तीखी बहस हुई। साभार : गूगल इससे एक बारगी…

भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया टीम के बीच शुक्रवार से सिडनी में शुरू हुए 5वें और आखिरी टेस्ट के पहले दिन भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलियाई युवा खिलाड़ी सैम कोंस्टास के बीच तीखी बहस हुई।

इससे एक बारगी माहौल गरमा गया। हालांकि, इसका खामियाजा ऑस्ट्रेलिया को भुगतना पड़ा और बुमराह ने अगली ही गेंद पर कोंस्टास के साथी उस्मान ख्वाजा को केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन की राह दिखाई।
यह घटना दिन के आखिरी और ऑस्ट्रेलिया की पारी में तीसरे ओवर में घटी। बुमराह ओवर की 5वीं गेंद फेंकने के लिए दौड़े गए और ख्वाजा तैयार नहीं हुए थे। इस पर बुमराह ने नाराजगी जाहिर की। इसके बाद नॉन-स्ट्राइकर छोर पर खड़े कोंस्टास ने बुमराह को कुछ बोल दिया। इस पर दोनों एक-दूसरे की ओर बढ़े और बहस करने लगे।
इस बीच अंपायर ने मामला शांत किया। हालांकि, अगली गेंद पर बुमराह ने ख्वाजा को आउट कर बदला ले लिया। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन किसी भी बल्लेबाज के क्रिज पर न टिकने से पूरी टीम 185 रन पर पवेलियन लौट गई।
भारत का कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक तक नहीं लगा पाया। सबसे बड़ी पारी ऋषभ पंत (40) ने खेली। कंगारू टीम के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट स्कॉट बोलैंड ने लिए। इसके बाद दिन का खेल खत्म होने तक कंगारू टीम ने भी अपनी पारी में 9 रन पर 1 विकेट खो दिया।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
