द इंडियन व्यू

जल्द सपा सांसद के साथ होगी रिंकू सिंह की शादी

यूपी टीम के सितारे रिंकू सिंह प्यार की पिच पर क्लीन बोल्ड हो गए है। उत्तर प्रदेश के मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज के साथ उनकी शादी होने वाली है और सांसद प्रिया सरोज की क्रिकेटर रिंकू सिंह से सगाई होने की खबर है। रिंकू…

Ragwendra P Singh
January 17, 2025
3 min read
जल्द सपा सांसद के साथ होगी रिंकू सिंह की शादी

यूपी टीम के सितारे रिंकू सिंह प्यार की पिच पर क्लीन बोल्ड हो गए है। उत्तर प्रदेश के मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज के साथ उनकी शादी होने वाली है और सांसद प्रिया सरोज की क्रिकेटर रिंकू सिंह से सगाई होने की खबर है।

रिंकू सिंह इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज का हिस्सा है और पूरा फोकस क्रिकेट पर है। प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी से सांसद हैं। प्रिया सरोज एक भारतीय राजनीतिज्ञ और अधिवक्ता हैं, जो समाजवादी पार्टी की सदस्य हैं। वह उत्तर प्रदेश के मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। 23 नवंबर 1998 को जन्मीं प्रिया सरोज ने 2024 के लोकसभा चुनाव में 25 वर्ष की आयु में जीती, जिससे वह सबसे कम उम्र की निर्वाचित महिला सांसदों में से एक बनीं।

प्रिया सरोज के पिता, तूफानी सरोज, तीन बार सांसद रह चुके हैं और वर्तमान में विधायक हैं। प्रिया ने अपनी स्कूली शिक्षा नई दिल्ली के एयर फोर्स गोल्डन जुबली इंस्टीट्यूट से पूरी की और दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए की डिग्री प्राप्त की।

इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता के रूप में कार्य किया। हाल ही में, प्रिया सरोज और भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की सगाई की खबरें सामने आई थीं। हालांकि, प्रिया के पिता तूफानी सरोज ने इन खबरों को फर्जी बताया और कहा कि दोनों परिवारों के बीच शादी की बातचीत चल रही है, लेकिन सगाई की खबरें सही नहीं हैं।

रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के एक होनहार खिलाड़ी हैं, जो अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और महत्वपूर्ण मैचों में शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। वह घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश की टीम का हिस्सा हैं और आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं।

एक नजर रिंकू सिंह पर

रिंकू ने 2014-15 में उत्तर प्रदेश के लिए लिस्ट ए क्रिकेट में डेब्यू किया

रणजी ट्रॉफी में उन्होंने कई यादगार पारियां खेलीं

प्रमुख उपलब्धियाँ:

2021-22 रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने कई शतक और अर्धशतक बनाए

आईपीएल करियर

टीम: कोलकाता नाइट राइडर्स

डेब्यू: 2017

प्रमुख प्रदर्शन:

2023 आईपीएल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ रिंकू सिंह ने अंतिम ओवर में 5 लगातार छक्के लगाकर केकेआर को अविश्वसनीय जीत दिलाई।

इस पारी ने उन्हें रातोंरात स्टार बनाया और क्रिकेट प्रेमियों के बीच उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग हो गई।

अंतरराष्ट्रीय करियर

2023 में रिंकू सिंह ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए टी20 डेब्यू किया।

वह निचले क्रम में फिनिशर के रूप में जाने जाते हैं और दबाव की परिस्थितियों में प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।