जलवायु परिवर्तन के बावजूद देश में अनाज और बागवानी उत्पादों का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ : शिवराज सिंह चौहान
नई दिल्ली (अभिषेक सिंह) : कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों के बावजूद भारत ने इस वर्ष 3 करोड़ 76 लाख टन अनाज और 3 करोड़ 77 लाख टन बागवानी उत्पादों की पैदावार की…

नई दिल्ली (अभिषेक सिंह) : कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों के बावजूद भारत ने इस वर्ष 3 करोड़ 76 लाख टन अनाज और 3 करोड़ 77 लाख टन बागवानी उत्पादों की पैदावार की है। नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री चौहान ने कहा कि वैज्ञानिक अब किसानों के साथ मिलकर काम करने के लिए सीधे खेतों में जा रहे हैं।
कृषि मंत्री ने बताया कि खेत बचाओ अभियान के तहत 1600 से अधिक वैज्ञानिक दल 728 जिलों में पहुंचे। ये वैज्ञानिक विशेष रूप से उन जिलों में पहुंचे, जिनके अल नीनो से दुष्प्रभावित होने की आशंका हैं। उन्होंने लगभग एक करोड़ किसानों से संपर्क किया।
कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार मिशन आईसीएआर-100 शुरू करेगी, जिसके अंतर्गत 100 युवा वैज्ञानिक ग्राम चुनौती के तहत काम करेंगे। श्री चौहान ने कहा कि इस चुनौती के दौरान युवा वैज्ञानिक आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, रोबोटिक्स, सटीक कृषि और जलवायु-अनुकूल खेती जैसे भविष्योन्मुखी क्षेत्रों में नवाचार करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करेंगे।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मंत्रालय 100 जलवायु-अनुकूल गांवों का विकास भी करेगा जो जलवायु-लचीली, टिकाऊ और आधुनिक कृषि के लिए आदर्श मॉडल के रूप में कार्य करेंगे। मंत्री ने बताया कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने पिछले वर्ष के दौरान 44 फसलों में 386 उन्नत किस्में विकसित की हैं, जिनमें से 94 प्रतिशत जलवायु-लचीली हैं और 29 जैव-पोषक तत्वों से भरपूर हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
