द इंडियन व्यू

जम्मू से 7579 अमरनाथ तीर्थयात्रियों का एक और जत्था कश्मीर घाटी रवाना

जम्मू : कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 7579 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था आज सुबह भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से अमरनाथ गुफा की तीर्थयात्रा के लिए कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू से आठवां…

Ragwendra P Singh
July 9, 2025
1 min read
जम्मू से 7579 अमरनाथ तीर्थयात्रियों का एक और जत्था कश्मीर घाटी रवाना

जम्मू : कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 7579 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था आज सुबह भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से अमरनाथ गुफा की तीर्थयात्रा के लिए कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू से आठवां जत्था आज सुबह 302 वाहनों से रवाना हुआ। जत्थे में 5719 पुरुष, 1577 महिलाएं, 40 बच्चे, 167 साधु और 76 साध्वियां शामिल हैं। इनमें से 3031 तीर्थयात्री सुबह 3ः25 बजे बालटाल आधार शिविर के लिए और 4548 तीर्थयात्री सुबह 3ः40 बजे पहलगाम आधार शिविर के लिए रवाना हुए। वहां से वह पवित्र गुफा की अपनी आगे की यात्रा के लिए आगे बढ़ेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि अमरनाथ गुफा में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या तीर्थयात्रा के पहले छह दिनों में एक लाख 11 हज़ार से अधिक हो गई है। कल 18 हजार से ज़्यादा तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा के दर्शन किए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।