जम्मू के रामबन में बादल फटने से मची तबाही, अब तक 3 लोगों की मौत हुई, दो लापता
जम्मू : जम्मू संभाग को एक बार फिर प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़ा है। शनिवार को रामबन जिले की राजगढ़ तहसील इलाके में बादल फटने से कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई। दो लोग अभी लापता बताए जा रहे हैं। फिलहाल, प्रशासन और…

जम्मू : जम्मू संभाग को एक बार फिर प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़ा है। शनिवार को रामबन जिले की राजगढ़ तहसील इलाके में बादल फटने से कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई। दो लोग अभी लापता बताए जा रहे हैं। फिलहाल, प्रशासन और रेस्क्यू टीमें मौके पर हैं।
जानकारी सामने आई कि शनिवार तड़के राजगढ़ इलाके में बादल फटा, जिससे कुछ गांव चपेट में आ गए। इस घटना ने क्षेत्र में भारी तबाही मचाई। तेज बहाव के कारण कई घर क्षतिग्रस्त हो गए, कुछ पूरी तरह बह गए। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल प्रभावित क्षेत्र से तीन शव बरामद किए गए हैं। बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर भेजे गए और लापता लोगों की तलाश के लिए अभियान जारी है।
इसके अलावा, पीड़ितों के परिवारों को तत्काल राहत प्रदान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। विस्थापित परिवारों को आश्रय देने और भोजन, पानी और बुनियादी चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित करने के लिए अस्थायी राहत शिविर भी स्थापित किए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त टीमें तैनात की जाएंगी।
इसी हफ्ते की शुरुआत में जम्मू संभाग में भारी बारिश, अचानक बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। आधिकारिक रिपोर्टों के अनुसार अब तक बारिश से जुड़ी घटनाओं में 36 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। खासकर श्री माता वैष्णो देवी मंदिर पर भूस्खलन के कारण जानमाल का भारी नुकसान हुआ।
रियासी और डोडा जिलों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन, नदियों में उफान और कई गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा होने से 9 लोग मारे गए। इसके अलावा जम्मू, सांबा और कठुआ समेत कई जिलों में संपत्ति और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा। अभी भी लगातार बारिश के कारण नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। ऐसे में प्रशासन ने लगातार नदी-नालों के आसपास रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
